Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sajid Khan Metoo: राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

    Rakhi Sawant And Sherlyn Chopra Filed FIR Against Each Other राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच का झगड़ा बढ़ता जा रहा है। दोनों ने आरोप लगाते हुए एक दूसरे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।

    By Jagran NewsEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Thu, 10 Nov 2022 10:07 AM (IST)
    Hero Image
    Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra filed FIR against each other

    नई दिल्ली, जेएनएन।Rakhi Sawant And Sherlyn Chopra Filed FIR Against Each Other: किसी और के मुद्दे को खुद पर लेकर खबरों में कैसे रहा जाता है ये राखी सावंत को अच्छे से पता है। विवाद था शर्लिन चोपड़ा और फिल्म मेकर साजिद खान के बीच का। लेकिन अब ये शर्लिन बनाम राखी हो गया है। इनके बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ FIR तक फाइल कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ीं राखी-शर्लिन की मुश्किलें

    एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मुंबई पुलिस स्टेशन में शर्लिन की शिकायत पर राखी और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शर्लिन का कहना है कि इन दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शर्लिन के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अश्लील वीडियो दिखाया।

    दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

    शर्लिन को जवाब देने के लिए राखी भी मुंबई के ओशिवारा थाने में केस दर्ज करा चुकी हैं। राखी कहा कि शर्लिन ने अपने वीडियो में उन पर ब्वॉयफ्रेंड बदलने का आरोप लगाया था। राखी ने पुलिस से कहा कि शर्लिन ने 6 नवंबर को एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

    साजिद पर लगाया था Metoo का अरोप

    राखी का कहना है कि शर्लिन की इन बातों से उनके जीवन में हलचल मच गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब लोग और मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे पूछ रहे हैं कि शर्लिन जो कह रही है क्या उसमें कोई सच्चाई है? ये सारा मुद्दा अब साजिद से शिफ्ट होकर अब राखी और शर्लिन के बीच आ गया है।

    बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट हैं साजिद

    बता दें कि ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई। इसके बाद एक-एक करके लड़कियां सामने आईं और उन्होंने साजिद पर मीटू का आरोप लगाया। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम था। शर्लिन ने तो बाकायदा पुलिस स्टेशन जाकर साजिद के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। इस मामले में साजिद का सपोर्ट करते हुए राखी ने उल्टा शर्लिन को ही गलत बता दिया। इसे लेकर अब दोनों के बीच जंग छिड़ गई है।

    ये भी पढ़ें

    Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने तोड़ा 'RRR' का रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़

    Phone Bhoot Box Office Collection Day 6: लागत भी नहीं निकाल पाई 'फोन भूत', 6 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपये