Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानों ने लिखा इमोशनल लेटर, बोलीं - 'मेरी शादी दिलीप साहब के एक...'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Oct 2021 12:30 PM (IST)

    दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को हुआ था। पति के निधन के बाद से उनकी पत्नी सायरा बानो लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन अब पति के निधन के करीब 3 महीने बाद सायरा बानो ने पहली बार अपनी बात रखी है।

    Hero Image
    Photo Credit : Dilip Kumar, Saira Banu Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी आकॉनिक फिल्मों को आज भी याद किया जाता है। इंडस्ट्री में ट्रैजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा ही जिंदा रहेंगे। दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई, 2021 को हुआ था। पति के निधन के बाद से उनकी पत्नी सायरा बानो लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन अब पति के निधन के करीब 3 महीने बाद सायरा बानो ने पहली बार अपनी बात रखी है। यही नहीं उन्होंने अपने हाथ से लिखा हुआ एक लेटर भी साझा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐃𝐢𝐥𝐢𝐩 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 - 𝐒𝐚𝐢𝐫𝐚 𝐁𝐚𝐧𝐮 🥰 (@yousufsairafc)

    दरअसल, आने वाले 11 अक्टूबर को सायरा बानो और मरहूम दिलीप कुमार की शादी की 56वी सालगिरहा है। ऐसे में उन्होंने अपने हाथों से लिखे एक लेटट के जरिए दिलीप साहब से बात की। 'ईटाइम्स' की खबर के अनुसार, सायरा बानो ने एक लेटर के जरिए दिलीप साहब से अपने दिल का हाल बताया। ये लेटर खुद सायरा ने अपने हाथों से लिखा है। एक वेबसाइड के साथ इस लेटर को शेयर करते हुए सायरा बानो ने कहा - '11 अक्टूबर को मेरी और मेरे प्यारे कोहिनूर दिलीप साहब की 56वीं शादी की सालगिरहा होती। मैं उन सभी चाहने वालों, फैमिली और दोस्तो का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐃𝐢𝐥𝐢𝐩 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 - 𝐒𝐚𝐢𝐫𝐚 𝐁𝐚𝐧𝐮 🥰 (@yousufsairafc)

    'ईटाइम्स' में छपे लेटर के अनुसार इसमें लिखा है, 'मेरी शादी दिलीप साहब के एक अटूट बंधन के साथ शुरुआत थी। अब चाहे कुछ भी हो जाए, हम आब भी हाथों में हाथ लिए, अपने मन में, अपने विचारों के साथ चलते रहे और भविष्य में भी चलते रहेंगे। दिलीप साहब न सिर्फ मेरी जिंदगी थी बल्कि वह आज के और कई पीढ़ियों को अपनी मौजूदगी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से राह दिखाने का काम करते थे। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं… आमीन। अल्लाह उन्हें हम सबकी दुआओं में हमेशा याद रखे..आमीन।'