Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तैमूर को लग गई है यह आदत, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 06 Oct 2018 11:42 AM (IST)

    तैमूर अली खान की आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    तैमूर को लग गई है यह आदत, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

    रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl तैमूर अली खान उस स्टारकिड का नाम है जो आए दिन अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहता है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फोटो इस स्टारकिड के ही वायरल होते हैं। कैमरामैन का भी तैमूर अब फेवरेट हो गया है क्योंकि वे ही तैमूर के फोटो को कैमरे में कैद करते हैं। अब इससे जुड़ी एक बात खुद पापा सैफ़ ने तैमूर के बारे में बताई जिसको जानकर आप हैरान हो सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म अभिनेता सैफ़ अली खान ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बेटे तैमूर की अपब्रिगिंग के बारे में बतायाl विशेषकर तब जब वह लगातार फोटोग्राफर की नज़रों में रहते है और उसकी आए दिन एक या दो फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल की जाती हैl इसके चलते अब तैमूर को भी इसकी आदत हो गई है और उनका नाम पुकारने पर फोटोग्राफर को वह रिएक्शन भी देने लगे हैंl इस बारे में सैफ़ अली खान और करीना कपूर ने भी तैमूर की इस आदत के बारे में पत्रकारों को कई बार बताया हैl हाल ही में सैफ़ अली खान ने इसमें एक नयी बात जोड़ते हुए कहा कि एक माता-पिता होने के चलते उनका और करीना कपूर का यह धर्म है कि वह तैमूर के जीवन में संतुलन बनाए रखेंl इस बारे में उन्होंने यह भी कहा कि जब वह छोटे थे तो उनके माता-पिता को भी लगातार मीडिया की नजरों में होने के चलते उनमें भारतीय मूल्य और संस्कार डालना एक टेडी खीर थाl अपने बचपन के बारे में बताते हुए सैफ़ अली खान ने यह भी कहा कि वह बचपन में बागी थे और उनका बर्ताव बहुत ही मनमौजी था। लेकिन समय के साथ अब थोड़े समझदार और जीवन में संतुलित हो गए हैंl

    हमने आपको तैमूर की कुछ तस्वीरें दिखाई थी और यह बताया था कि वे किस प्रकार कैमरामैन को देखते हुए वेव कर रहे थे। उस दौरान करीना उन्हें घर के अंदर ले जा रही थी लेकिन तैमूर को तो मजा आ रहा था। 

    सैफ़ अली खान जल्द फिल्म बाजार में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म का निर्देशन गौरव चावला ने किया हैl हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया थाl गौरव चावला निर्देशित फिल्म बाज़ार के इस ट्रेलर में सैफ़ अली खान ने शकुन कोठारी नाम के बिज़नेसमैन का किरदार निभाया है। फिल्म में राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह भी हैं लेकिन ट्रेलर सबसे ज़्यादा इम्प्रेसिव नज़र आ रहे हैं, रोहन मेहरा। विनोद मेहरा के बेटे रोहन का ये बॉलीवुड डेब्यू है। ट्रेलर में बिज़नेस के दांवपेंच और एक युवक के बड़ा बनने के सपने को ही दिखाया गया है। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जसलीन करती रहीं गुजारिश लेकिन अनूप ने एक न मानी, तोड़ दिया रिश्ता

    यह भी पढ़ें: प्रियंका और निक की जोधपुर में एेसे चल रही है शाही पार्टी, देखें तस्वीरें