विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan मारपीट मामले में फंसी Malaika Arora, कोर्ट में पेश न होने के चलते एक्ट्रेस के खिलाफ वॉरंट जारी

Published: Tue, 08 Apr 2025 10:32 AM (IST)

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case 2012 में सैफ अली खान के मारपीट मामले में मलाइका अरोड़ा फंस गई हैं। ...और पढ़ें

सैफ अली खान केस में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ वॉरंट जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान केस में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ वॉरंट जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2012 में सैफ अली खान के ऊपर हुआ था केस
  2. सैफ अली खान के ऊपर मारपीट का मामला
  3. मलाइका अरोड़ा गवाह बनकर कोर्ट में नहीं हुईं पेश

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान का मारपीट मामला 13 साल बाद फिर से गरमा गया है। इस मामले में होटल में मौजूद सभी गवाह का बयान दर्ज किया जा रहा है। हाल ही में, अमृता अरोड़ा ने कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज किया था। मलाइका अरोड़ा को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं।

दरअसल, 22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान के साथ होटल में मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) के एस झंवर वर्तमान में मामले में गवाहों की गवाही दर्ज कर रहे हैं। अमृता अरोड़ा के बाद मलाइका को गवाही देनी थी। 

मलाइका के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी

कोर्ट ने सबसे पहले 15 फरवरी को अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। फिर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं। पीटीआई के मुताबिक, सैफ अली खान के केस में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के केस में गवाह बनीं Amrita Arora, बोलीं- 'आदमी ने हमें गालियां दी, धमकी दी…'

Malaika Arora

Photo Credit - Instagram

क्या था सैफ अली खान मारपीट मामला

बात फरवरी 2012 की है, जब सैफ अली खान, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और उनके कुछ करीबी दोस्त एक होटल में डिनर करने गए थे। वहां एक बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा के साथ सैफ की लड़ाई हो गई थी। सैफ पर बिजनेसमैन और उनके ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस के मुताबिक , जब शर्मा ने अभिनेता और उनके दोस्तों की तीखी नोकझोंक का विरोध किया तो सैफ ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया और बाद में बिजनेसमैन की नाक पर मुक्का मारा जिससे उनकी नाक टूट गई।

Saif Ali Khan

Photo Credit - Instagram

अमृता अरोड़ा ने भी दिया था बयान

बाद में शिकायत के बाद इस मामले में सैफ समेत दो और लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अभिनेता ने अपने बचाव में कहा थ कि बिजनेसमैन ने उनके साथ आईं महिलाओं के खिलाफ अभद्र बातें कही थीं। पिछले 13 साल से सैफ अली खान मारपीट मामला कोर्ट में है। इस मामले में अमृता अरोड़ा ने भी बयान दिया था। अब बारी मलाइका अरोड़ा की है। 

यह भी पढ़ें- ‘सब्र और शुक्र ने दिखाई नई राह…’ Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने नए टैटू का बताया राज