विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये सब पिछड़ी बातें हैं आज...', क्या सच में सेट पर लड़ती हैं हीरोइनें? साई ताम्हाणकर ने खोली सच्चाई

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:18 AM (IST)

बॉलीवुड में लंबे समय से हीरोइनों के बीच कैटफाइट को लेकर खबरे आती रहती हैं। अब हाल ही में हिंदी ...और पढ़ें

हीरोइनों की कैट फाइट पर बोलीं सई ताम्हाणकर/ फोटो- इंस्टाग्राम

हीरोइनों की कैट फाइट पर बोलीं सई ताम्हाणकर/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सई ताम्हणकर ने 'कैट फाइट' की धारणा को गलत बताया

  2. अभिनेत्रियों के बीच सेट पर अच्छी बॉन्डिंग होती है

  3. एक्ट्रेस बोलीं- हीरोइनों के बिना नहीं बनती फिल्म

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पहले फिल्मों में दो अभिनेत्रियों के साथ काम करने पर अक्सर उनके बीच कैट फाइट या मनमुटाव की खबरें आ जाती थीं। हालांकि, अब दौर वैसा नहीं है। फिल्म मिमी और वेब सीरीज मटका किंग की अभिनेत्री सई ताम्हणकर हिंदी और मराठी में ऐसी तमाम फिल्में कर रही हैं, जिनमें उनके अलावा और भी अभिनेत्रियां हैं।

'कैट फाइट की बातों में सच्चाई नहीं थी'

सई ताम्हणकर का मानना है कि वो सब पिछड़ी बातें थीं, उनमें कितनी सच्चाई थी, कोई नहीं जानता है, पर आज का माहौल अलग है। सई कहती हैं कि जब दो अभिनेत्रियां फिल्म में एक साथ काम कर रही हैं तो उनके बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिखाना स्क्रीन पर स्क्रिप्ट के दायरे में जरूरी हो न हो, लेकिन सेट पर अच्छी बॉन्डिंग होती है।

Untitled Design - 2026-11-06T090718.657

हालांकि, कुछ दायरे होते हैं कलाकारों के बीच, चाहे अभिनेता हों या अभिनेत्रियां हम उसी दायरे में काम करते हैं। पहले कहा जाता था कि दो अभिनेत्रियां साथ काम कर रही हैं तो वे एक-दूसरे को झेल नहीं पा रही हैं। ऐसा नहीं होता है, यह साबित हुए भी जमाना हो गया है। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि आप जिदंगी में कोई चीज अकेले नहीं कर सकते हैं, चाहे फिल्में ही क्यों न हों, जो एक-दूसरे के साथ से बनती हैं।

सई ताम्हणकर ने कहा-'जेंडर नहीं लाना चाहिए'

मुझे ऐसा लगता है कि एक-दूसरे को सपोर्ट करके और सराहना करके, अच्छे काम को प्रोत्साहन देना चाहिए। चाहे अभिनेत्रियां हों या अभिनेता हों, नए हों या पुराने हों। यहां जेंडर की बात नहीं आनी चाहिए। हम सब साथ मिलकर काम करते हैं ताकि भारतीय सिनेमा दुनियाभर में अपनी जगह बनाए।

Untitled Design - 2026-11-06T091317.423

आमिर खान की गजनी से लेखर मिमी तक में किया काम

सई ताम्हाणकर के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2008 में फिल्म ब्लैक एंड वाइट से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद हिंदी भाषा में उन्होंने आमिर खान और असिन की फिल्म गजनी, सिटी ऑप गोल्ड लालबाग-परेल, श्वेत, अघोर, वेक अप इंडिया, हंटर, लव सोनिया, मिमी, इंडिया लॉकडाउन, अग्नि जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें- Ramayana की पहले दिन दुनियाभर में गूंजी जय-जयकार, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बनी घातक; गुरुवार को जमकर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।