Subrata Roy Death: सुब्रत रॉय के निधन से टूटा इन बॉलीवुड सेलेब्स का दिल, सोशल मीडिया पर जताया शोक
Subrata Roy Died सहारा ग्रुप के अध्यक्ष सुब्रत रॉय का बीती रात निधन हो गया है। सुब्रत रॉय की मौत की खबर सामने आते ही हर कोई हताश और परेशान नजर आ रहा है। हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स भी सुब्रत रॉय के देहांत से दुखी नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि इन बॉलीवुड फिल्म कलाकारों ने सोशल मीडिया पर सुब्रत रॉय को श्रंद्धाजलि दी है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Celebs On Subrata Roy Death: देश के मशहूर बिजनेसमैन और सहारा ग्रुप के चेयर परसन सुब्रत रॉय अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। हर कोई सुब्रत रॉय की मौत की खबर सुनकर हताश और हैरान नजर आ रहा है।
इस बीच हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्म कलाकारों ने सुब्रत रॉय के देहांत पर शोक जताया है। जिसके चलते वह इस दिग्गज उद्योगपति को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
इन सेलेब्स ने सुब्रत रॉय के निधन पर जताया शोक
मंगलवार देर रात सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई है, उसके बाद तमाम देशवासियों का दिल तोड़ गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड भी सुब्रत रॉय की मौत की सूचना पाकर शोक में डूब गया। सुब्रत रॉय के देहांत को लेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सुब्रत रॉय की फोटो शेयर करते हुए लिखा है-
Saddened to know about the demise of Sahara Shri #SubrataRoy Ji! Met him many times on different occasions! He was always ready to help, kind and larger than life. May god rest his soul in peace! Om Shanti! 🙏🕉 pic.twitter.com/Mx6gB8zUwY— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 15, 2023
''सहारा श्री सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। कई मौकों पर उनसे मुलाकात हुई, वह हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते थे। अपने जीवन में वह काफी दयालु और बड़े दिल वाले थे। ईश्वर आपकी आत्मा का शांति दे।''
The man who never given up during his struggle life. #RIP DEAR SIR 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #sahara #subrataroy #SubrataRoySahara pic.twitter.com/lZtNjoh9Ni— Manisha Koirala (@mkoirala) November 15, 2023
अनुपम के अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराल ने सुब्रत रॉय की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है- ''वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी, प्रिय सर आपको श्रद्धांजलि।'' इतना ही नहीं फिल्ममेकर बोनी कपूर को देर रात सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। इस तरह से कई और फिल्मी हस्तियों ने सहाराश्री ने निधन पर दुख जाहिर किया है।
फिल्म निर्माता भी रह चुके हैं सुब्रत रॉय
बिजनेस की दुनिया के अलावा सुब्रत रॉय का नाम सिनेमा जगत में भी काफी जाना जाता था। उनका एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस रहा, जिसका नाम सहारा वन मोशन पिक्चर्स है। सुब्रत रॉय के इस बैनर तले सलमान खान (Salman Khan) की 'वॉन्टेड और नो एंट्री' जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ।
इसके अलावा इस मामले में 'मालामाल वीकली, दिल मांगे मोर, कंपनी, डोर, रन, कच्चा नींबू और सनी देओल की जो बोले सो निहाल' जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Subrata Roy Death: इस फिल्म में दिखेंगे सुब्रत रॉय की जिंदगी के अनछुए पहलू, बायोपिक का हो चुका एलान