यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sara Tendulkar Photos: सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के साथ खूबसूरत तस्वीर की शेयर, ट्रोल ने कहा- एटीट्यूड तो...
Sara Tendulkar Photos क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने विश्व बेटी दिवस पर सारा तेंदुलकर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Sara Tendulkar Photos: सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा तेंदुलकर को बेटी दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने 2 तस्वीरें शेयर की है। सचिन तेंदुलकर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आप मेरी गोदी से बड़ी हो गई है, लेकिन आप मेरे दिल से कभी भी बड़ी नहीं हो पाएंगी। यह समय हमें याद दिलाता है कि हमने कितना समय साथ बिताया है। मुझे उन्हें जीने में बड़ा मजा आया। बेटी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।' सारा सारा तेंदुलकर के अलावा उन्होंने इसमें तीन हैशटैग भी लगाए हैं।
सचिन तेंदुलकर की बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है
सचिन तेंदुलकर की बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 13 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर कूल, भाई भी डॉग लवर है, लवली, आपने हमें बहुत अच्छा महसूस करवाया है जैसे कमेंट्स किए गए हैl
यह भी पढ़ें: Iran Hijab Protest: मंदाना करीमी ने इंटरनेशनल गायक का वीडियो किया शेयर, ईरान हिजाब विरोध का किया है समर्थन

सारा तेंदुलकर को एटीट्यूड के कारण ट्रोल भी कर रहे है
कई लोग सारा तेंदुलकर को उनके एटीट्यूड के कारण ट्रोल भी कर रहे हैl वहीं, कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की की हैl सारा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैंl सारा तेंदुलकर को हाल ही में शुभमन गिल के नाम से ट्रोल भी किया गया थाl दरअसल बीच में खबर आई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl हालांकि, बाद में दोनों के ब्रेकअप होने की खबरें आई थींl इसके बाद शुभमन गिल को सारा अली खान के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया थाl

सारा तेंदुलकर जल्द फिल्मों में डेब्यू कर सकती है
सारा तेंदुलकर जल्द फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैl हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैl सारा तेंदुलकर विदेश में पढ़ाई कर रही है और वह इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैl

