विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरहदों के पार 'पाकीजा' का जादू! Saba Qamar के जरिए पाकिस्तान में दिखा मीना कुमारी का क्रेज

Published: Sat, 21 Mar 2026 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2026 04:12 PM (IST)

मीना कुमारी को बॉलीवुड की 'ट्रैजेडी क्वीन' माना जाता है, जिनकी अदाकारी आज भी प्रेरणा है। उनकी लोकप्रियता सरहदों के ...और पढ़ें

मीना कुमारी को बेहद पसंद करती थीं सबा (फोटो-इंस्टाग्राम)

मीना कुमारी को बेहद पसंद करती थीं सबा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में मीना कुमारी (Meena Kumari) को सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि 'ट्रैजेडी क्वीन' (Tragedy Queen) और एक महान फनकार के तौर पर जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनका स्थान वैसा ही है जैसा साहित्य में किसी महान कवि का होता है।

आंखे कहती थीं मीना की कहानी

उनकी सादगी में भी एक जादुई कशिश थी, जो आज के दौर में भी उतनी ही ताजा लगती है जितनी दशकों पहले थी। चाहे उनकी शरारती आंखें हों या वो संजीदा अदाकारी, मीना कुमारी ने साबित कर दिया है कि खूबसूरती जब टैलेंट के साथ मिलती है, तो इतिहास रचती है।

बॉलीवुड में मीना कुमारी को अभिनय की एक 'पाठशाला' माना जाता है। आज की बड़ी अभिनेत्रियां (जैसे विद्या बालन या रेखा) भी मानती हैं कि अगर दर्द और भावुकता को पर्दे पर बिना शोर मचाए दिखाना हो, तो मीना कुमारी से बेहतर कोई नहीं।

Meena

यह भी पढ़ें- 2 देश...2 धर्म...5 शादियां, चंदे के पैसों से अंतिम संस्कार, दिल छलनी कर देगी 'लारा लप्पा गर्ल' की दास्तां

सरहद पार मीना कुमारी का खुमार

पाकिस्तान में मीना कुमारी को लेकर जो दीवानगी है, वह किसी सरहद या समय की मोहताज नहीं है। वहां के लोगों के लिए मीना कुमारी सिर्फ एक भारतीय अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि 'तहजीब और नजाकत' की एक ऐसी मिसाल थीं, जिसे वे अपना मानते हैं। मीना कुमारी जिस सफाई और खूबसूरती से उर्दू के अल्फाज बोलती थीं, उसने वहां के लोगों को उनका मुरीद बना दिया। उनके डायलॉग बोलने का अंदाज, जिसे 'नशीली आवाज' कहा जाता था वहां के रेडियो और टीवी पर आज भी चर्चा का विषय रहता है।

सबा कमर हैं मीना की फैन

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज में भी उनकी ये दीवानगी कायम है। सबा कमर न केवल मीना कुमारी की बहुत बड़ी फैन हैं, बल्कि वे उन्हें अपनी 'एक्टिंग गुरु' और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत मानती हैं। सबा ने कई बार अपने इंटरव्यूज में जिक्र किया है कि अगर उन्हें कभी किसी भारतीय अभिनेत्री की बायोपिक करने का मौका मिले, तो वह मीना कुमारी का किरदार निभाना चाहेंगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by PrimeFlix Drama (@primeflixdrama)

वायरल हो रहा सबा का डांस

सबा ने सोशल मीडिया पर मीना कुमारी के लुक को कई बार रिक्रिएट किया है। उनके क्लासिक अंदाज, वही विंटेज हेयरस्टाइल और वैसी ही नजाकत को सबा ने बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। हाल ही में सबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकीजा फिल्म के गाने चलते-चलते यू हीं कोई मिल गया पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। सबा बड़ी ही नजाकत के साथ उनके डांस स्टेप्स को फालो करती नजर आईं।

ये वायरल क्लिप पाकिस्तानी सीरियल मैं सितारा से ली गई है। इसमें सबा कमर ने 'सितारा' का मुख्य किरदार निभाया था, जो एक साधारण लड़की से सुपरस्टार बनने का सफर तय करती है।

Saba (6)

पाकिस्तानी सीरियल में निभाया था ऐसा रोल

'मैं सितारा' में सबा कमर ने जो किरदार निभाया, वह काफी हद तक मीना कुमारी के जीवन और उनके 'पाकीज़ा' वाले दौर से प्रेरित था। फिल्म 'पाकीजा' पाकिस्तान में एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। वहां के पुराने सिनेमाघरों में जब भी यह फिल्म लगती थी, तो भीड़ बेकाबू हो जाती थी।

'चलते-चलते' पर सबा का परफॉर्म करना सिर्फ एक सीन नहीं था, बल्कि मीना कुमारी को दी गई एक श्रद्धांजलि थी। सबा ने मीना जी की तरह हाथों की नजाकत और आंखों के उस खास 'ठहराव' को पकड़ने के लिए हफ्तों प्रैक्टिस की थी

सबा कमर अक्सर मीना कुमारी के विंटेज लुक्स जिसमें साड़ी पहनने का तरीका, बालों का जूड़ा और भारी झुमके शामिल है उसे फॉलो करती हैं। पाकिस्तान के कई फोटोशूट्स में सबा ने जानबूझकर मीना कुमारी जैसा गेटअप लिया है, ताकि वह उस 'गोल्डन एरा' के जादू को फिर से जी सकें। यह कहना गलत नहीं होगा कि मीना कुमारी की विरासत आज भी सरहदों के उस पार सबा कमर जैसी टैलेंटेड अभिनेत्रियों के जरिए जिंदा है।

यह भी पढ़ें- मेकअप रूम में कोई मर्द नहीं, 6:30 के बाद निकलना मना, इस एक्ट्रेस की जिंदगी को शौहर ने बना दिया था जहन्नुम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।