मेकअप रूम में कोई मर्द नहीं, 6:30 के बाद निकलना मना, इस एक्ट्रेस की जिंदगी को शौहर ने बना दिया था जहन्नुम?
बॉलीवुड में दौलत है शोहरत है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें तन्हाई ने ऐसा जकड़ा कि वह ...और पढ़ें

शौहर की वजह से खराब हुई थी इस एक्ट्रेस की जिंदगी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि जिंदगी में कितनी भी दौलत-शोहरत कमा लो, लेकिन अगर प्यार आपके जीवन में न हो, तो कहानी अधूरी है। ऐसे ही खालीपन में जिंदगी बिताई थी, 50 और 60 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस ने, जिनकी 'एक ही भूल' ने उन्हें उस दलदल में डाल दिया, जिससे उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला।
अपने से उम्र में 18 साल बड़े निर्देशक से शादी करना एक्ट्रेस को काफी महंगा पड़ा। शुरुआत में तो उन्हें बहुत प्यार मिला, लेकिन धीरे-धीरे उनके शौहर के घमंड ने एक्ट्रेस की जिंदगी को जहन्नुम बना दिया। कौन थीं वह दिग्गज एक्ट्रेस, नीचे विस्तार से पढ़ें उनकी कहानी:
इस निर्देशक के प्यार में पड़ गई थीं एक्ट्रेस
पति से मिली जिल्लत ने इस अभिनेत्री को अंदर से इतना तोड़ दिया था कि उनके जीने की उम्मीद खत्म हो गई थी। महज 38 साल की उम्र में मौत को गले लगाने वालीं ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि मीना कुमारी थीं, जिन्होंने मशहूर निर्देशक निर्माता कमाल अमरोही से शादी की थी।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 2 फिल्मों से इस डायरेक्टर ने बॉलीवुड में रचा था इतिहास, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी देखी थी इनकी फिल्म
दरअसल, कमाल अमरोही और मीना कुमारी के पहली मुलाकात तब हुई थी जब निर्देशक फिल्म 'जेलर' के लिए चाइल्ड एक्टर की तलाश में थे। कई सालों के बाद 'तमाशा' के सेट पर कमाल अमरोही को अशोक कुमार ने मीना कुमारी से परिचित करवाया था। कमाल अमरोही ने उन्हें अपनी फिल्म 'अनारकली' में कास्ट किया। फिल्म साइन हो चुकी थी, लेकिन 21 मई 1951 में मीना कुमारी का एक्सीडेंट हो गया। जब वह महाबलेश्वर से मुंबई लौट रहीं थीं, तब उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्हें पुणे के सासून हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां अक्षर अमरोही उनसे मिलने आते थे।
18 साल बड़े निर्देशक से की सीक्रेट निकाह
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, चार महीने तक लगातार अमरोही अस्पताल आते रहे और मीना कुमारी उन्हें दिल दे बैठीं। कमाल अमरोही पहले से ही शादीशुदा थे, फिर भी उन्होंने 14 फरवरी 1952 में एक्ट्रेस संग सीक्रेट निकाह कर लिया, जिसकी मीना कुमारी की छोटी बहन महलिका साक्षी बनीं। निकाह करने के बाद अमरोही अपने घर सायन और मीना और मधु अपने घर लौट आए। दोनों ने अपनी शादी को काफी समय तक छुपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में ये खबर मीडिया में लीक हो गई।
मीना कुमारी के घर में जब उनके निकाह की बात पता चली तो काफी दिक्कतें आईं, लेकिन एक्ट्रेस अपने फैसले पर रहीं। साल 1953 में कमाल अमरोही ने एक फिल्म 'दायरा' बनाई, जिसमें उन्होंने मीना कुमारी को कास्ट किया, लेकिन पिता इसके लिए नहीं मान रहे थे। पिता को मनाने की असफल कोशिश के बाद वह कमाल अमरोही के सायन के घर पर चली गईं।
मीना कुमारी की जिंदगी को कंट्रोल करने लगे थे अमरोही
विनोद मेहता ने मीना कुमारी की बायोपिक में ये बताया था कि जब एक्ट्रेस कमाल अमरोही के साथ रहने लगीं, तो उन्होंने उनकी जिंदगी को कंट्रोल करने लगे। वह चाहते थे कि उनकी पत्नी को उनके नाम से लोग जाने। मीना कुमारी फिल्में नहीं छोड़ना चाहती थीं। उन्होंने जैसे-तैसे कमाल अमरोही को मना लिया। हालांकि, कमाल अमरोही ने मीना कुमारी के सामने दोबारा फिल्मों में काम करने से पहले कई शर्ते रखीं। जिनमें से दो शर्ते ये थीं कि वह 6:30 बजे शाम तक घर लौट आएंगी और उनके मेकअप रूम में कोई मर्द नहीं होगा।
ऐसा भी कहा जाता है कि मीना कुमारी जो भी पैसा कमाती थीं, वह भी कमाल अमरोही ही रखते थे। अन्नू कपूर ने अपने शो में इस बात का जिक्र किया था कि एक बार मीना ने मालिश वाली को देने के लिए दो रुपए ज्यादा मांगे, तो निर्देशक ने उन्हें फटकार लगा दी और मालिश वाली को घर से निकाल दिया। उनकी बायोग्राफी में विनोद मेहता ने एक्ट्रेस संग घरेलू हिंसा का जिक्र भी किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जब फिल्म 'पिंजरे के पंछी का मुहूर्त था, तो कमाल अमरोही के असिस्टेंट की मीना कुमारी से हाथापाई हो गई। एक्ट्रेस ने जब फोन कमाल अमरोही को मिलाया तो उन्होंने उनसे घर आने को कहा, लेकिन एक्ट्रेस उनके घर की जगह बहन के पास चली गईं और कभी वापस नहीं आई।
डॉक्टर की सलाह को जब बना लिया था लत
निजी जिंदगी में आ रहे इस उतार चढ़ाव की वजह से मीना कुमारी रातभर सो नहीं पाती थीं। डॉक्टर ने उन्हें स्लीपिंग पिल्स के साथ-साथ एक छोटा ब्रांडी ढक्कन भर पीने की सलाह दी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी वह लत बन गई और वह शराब पीने लगी। 31 मार्च 1972 को लिवर सिरोसिस नामक बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।