विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saand Ki Aankh Ageism Controversy: तापसी पन्नू ने कहा, 'सारांश के समय अनुपम खेर से क्यों नहीं पूछा यह सवाल'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 07:03 PM (IST)

Saand Ki Aankh Ageism Controversy सांड की आंख शूटर दादी प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी है जिन्होंने 60 ...और पढ़ें

Saand Ki Aankh Ageism Controversy: तापसी पन्नू ने कहा, 'सारांश के समय अनुपम खेर से क्यों नहीं पूछा यह सवाल'
Saand Ki Aankh Ageism Controversy: तापसी पन्नू ने कहा, 'सारांश के समय अनुपम खेर से क्यों नहीं पूछा यह सवाल'

नई दिल्ली, जेएनएन। सांड की आंख को लेकर कगंना रनौत की बहन रंगोली के ट्वीट्स के बाद अभिनेत्रियों की उम्र को लेकर एक नई बहस छिड़ गयी। अब तापसी पन्नू ने इस पूरी बहस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। तापसी ने ट्विटर पर एक नोट लिखकर कई ऐसे कलाकारों के उदाहरण दिये हैं, जिन्होंने अपनी असली उम्र से कम या अधिक वाले किरदार निभाये हों। 

तापसी ने अपने नोट में लिखा है- ''क्या हमने यह सवाल तब पूछा, जब अनुपम खेर ने सारांश में बेहतरीन काम किया था? क्या हमने यह सवाल तब उठाया, जब नर्गिस दत्त ने सुनीत दत्त की मां का किरदार निभाया था? क्या हमने जॉन ट्रवोल्टा से सवाल किया, जब उन्होंने हेयरस्प्रे में एक महिला का रोल निभाया? क्या हमने एडी मर्फी से सवाल किया, जब उन्होंने कमिंग टू अमेरिका में व्हाइट ज्यूसमैन का रोल प्ले किया था? क्या हमने यह सवाल तब उठाया, जब आमिर ख़ान ने 3 ईडियट्स में कॉलेज किड का रोल निभाया था?

और अब भविष्य में, क्या हम आयुष्मान खुराना पर सवाल उठाने वाले हैं, जो शुभ मंगल ज़्यादा सावधान में गे रोल निभाने वाले हैं इसके साथ तापसी ने उम्मीद जताई कि उनके सवालों के जवाब दिये जाएंगे। साथ ही कहा कि इस दिवाली पर सारे संशय साफ़ हो जाएंगे। हम तो आ रहे हैं इस बार पटाखे नहीं गोलियां बरसाने।

बता दें कि रंगोली ने ट्वीट करके खुलासा किया था कि सांड की आंख में लीड रोल पहले कंगना को ऑफ़र किया गया था, मगर उन्होंने किसी उम्रदराज़ एक्ट्रेस को कास्ट करने की सलाह दी थी ताकि बॉलीवुड में एजिज्म से लड़ा जा सके। कंगना ने राम्या कृष्णन और नीना गुप्ता के नाम भी सुझाए थे। इस पर नीना गुप्ता ने भी ट्वीट करके कहा था कि हमारी उमर के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई। हालांकि कुछ देर बाद नीना गुप्ता ने एक और ट्वीट करके सांड की आंख के लिए दोनों अभिनेत्रियों को बधाई भी दी।

नीना ने लिखा- ''सांड की आंख का ट्रेलर मुझे अच्छा लगा और दोनों कलाकारों भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू का मैं सम्मान करती हूं। चलो फ़िल्म को गुड लक कहते हैं, अनुराग कश्यप को भी, जो मुझे बहुत पसंद हैं। चलो अपना टाइम आएगा।''

सांड की आंख शूटर दादी प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी है, जिन्होंने 60 साल की उम्र में शूटिंग सीखना शुरू किया और कई प्रतियोगिताएं जीतीं।