Prabhas की Saaho में दिखेगा Chunky Pandey का ऐसा ख़तरनाक लुक...
Chunky Pandey Look In Saaho इससे पहले चंकी पांडेय बेगम जान में एक अलग किरदार में नज़र आये थे। चंकी ने फ़िल्म में नेगेटिव रोल निभाया था और उनके किरदार ने चौंकाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बाहुबली प्रभास और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म साहो 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को लेकर फैंस के बीच काफ़ी बेकरारी है। बाहुबली के बाद प्रभास इस फ़िल्म के ज़रिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। साहो में प्रभास और श्रद्धा के अलावा बॉलीवुड के कुछ और चेहरे नज़र आएंगे।
इनमें चंकी पांडेय भी शामिल हैं। साहो से चंकी का लुक रिवील किया गया है। सूट-बूट पहने मुंह में सिगार दबाये चंकी का लुक काफ़ी अलग लग रहे हैं। चंकी इस लुक में काफ़ी इंटेंस दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस लुक को शेयर करने के साथ चंकी ने लिखा है- ख़ुद डेविल। फ़िल्म में वो नेगेटिव रोल में हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले चंकी पांडेय बेगम जान में एक अलग किरदार में नज़र आये थे। चंकी ने फ़िल्म में नेगेटिव रोल निभाया था और उनके किरदार ने चौंकाया था। फ़िल्म में उनका लुक भी बिल्कुल अलग था। नील नितिन मुकेश भी फ़िल्म में एक अहम किरदार में दिखेंगे। उनके किरदार का नाम जय है। नील ने भी अपना लुक इंस्टा पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
साहो एक स्टाइलिश एक्शन फ़िल्म है। सुजीत निर्देशित फ़िल्म में प्रभास ने कुछ ज़बर्दस्त एक्शन सींस किये हैं। फ़िल्म पहले 15 अगस्त पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर मिशन मंगल और बाटला हाउस से इसका क्लैश बचाने के लिए इसे 30 अगस्त तक पोस्टपोन कर दिया गया। साहो तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल में साथ-साथ बनायी गयी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।