विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saaho Movie Review : किसी को लगी बकवास..तो किसी को ब्लॉकबस्टर, Prabhas की 'साहो' पर ऐसा है फैंस का रिएक्शन

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 30 Aug 2019 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM (IST)

Saaho Movie Review ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की धमाकेदार सफलता के बाद प्रभास की ‘साहो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं।

Saaho Movie Review : किसी को लगी बकवास..तो किसी को ब्लॉकबस्टर, Prabhas की 'साहो' पर ऐसा है फैंस का रिएक्शन
Saaho Movie Review : किसी को लगी बकवास..तो किसी को ब्लॉकबस्टर, Prabhas की 'साहो' पर ऐसा है फैंस का रिएक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की धमाकेदार सफलता के बाद प्रभास की ‘साहो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं। 2015 और 2017 में रिलीज हुई प्रभास की ‘बाहुबली’ इतनी जबरदस्त हिट रही थी कि लोगों के दिमाग से उसका ख़ुमार अभी तक नहीं उतरा है। यही वजह है कि ‘साहो’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

इस फिल्म को लेकर फैंस में इतना गज़ब का उत्साह है रिलीज के साथ ही #Saahoreview ट्रैंड करने लगा। इस हैशटैग के साथ लोग अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कोई फिल्म को एवरेज बता रहा है तो फिल्म को जबरदस्त हिट बता रहा है। किसी को फिल्म के एक्शन सीन जबरदस्त लग रहे हैं, तो किसी को फिल्म में प्रभास अच्छे लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Saaho रिलीज होने के कुछ देर बाद ही हुई Tamilrockers पर हुई लीक, कलेक्शन पर पड़ेगा असर?
प्रभास के लिए लोगों में दीवानगी इतनी ज्यादा है कि लोग ये तक कमेंट कर रहे हैं कि जिस फिल्म में प्रभास हो वो फिल्म फ्लॉप हो ही नहीं सकती। हां लेकिन इन सबके बीच एक बात है जो थोड़ी मिसिंग है, और वो ये कि तमाम रिव्यू के बीच में अभी तक किसी ने श्रद्धा कपूर के एक्शन सीन्स और उनकी एक्टिंग को लेकर कोई रिव्यू नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें : Saaho Movie Critic Review: Prabhas और Shraddha Kapoor की फिल्म को मिले इतने स्टार्स
वैसे ये दूसरी बार है जब श्रद्धा किसी फिल्म में एक्शन कर रही हों। इससे पहले वो बॉलीवडु फिल्म ‘बागी’ में एक्शन सीन्स किए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। कुल मिलकर ‘साहो’ के रिव्यू की बात की जाए तो फिल्म को अबतक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को ‘साहो’ पसंद आ रही है।
ये भी पढ़ें : Saaho Box Office Prediction: बड़े पर्दे पर रिलीज हुई प्रभास की साहो, जानें- कितना कर सकती है बिजनेस?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।