विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saaho रिलीज होने के कुछ देर बाद ही हुई Tamilrockers पर हुई लीक, कलेक्शन पर पड़ेगा असर?

By Mohit PareekEdited By:
Published: Fri, 30 Aug 2019 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 11:57 AM (IST)

Saaho Full Movie प्रभास स्टाटर फिल्म साहो Tamil Rockers पर लीक हो गई है और फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई थी।

Saaho रिलीज होने के कुछ देर बाद ही हुई Tamilrockers पर हुई लीक, कलेक्शन पर पड़ेगा असर?
Saaho रिलीज होने के कुछ देर बाद ही हुई Tamilrockers पर हुई लीक, कलेक्शन पर पड़ेगा असर?

नई दिल्ली, जेएनएन। सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म साहो लंबे इंतजार के बाद देशभर के थियेटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन अभी फिल्म के लीक होने की खबरें भी आ रही हैं। खबरें हैं कि फिल्म पाइरेसी वेबसाइट तमिलरोकर्स पर लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म टोरेंट वेबसाइट्स पर मौजूद है, जो कि पाइरेटेड कॉपी होती है। फिल्म के लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। इस बार साहो के रिलीज के पहले दिन ही फिल्म लीक हो गई है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि तमिल रोकर्स पर कोई मूवी लीक हुई है, इससे पहले भी कई फिल्में यहां लीक हो चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या का एचडीप्रिंट वेबसाइट पर लीक हो गया था। हालांकि सरकार ने इस वेबसाइट पर बैन लगा रखा है, लेकिन फिर भी इस वेबसाइट पर कई फिल्में लीक की जाती है। हाल ही में 'आर्टिकल-15', स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम, ओह बेबी और कबीर सिंह को भी इसका शिकार होना पड़ा था।

Saaho Box Office Prediction: बड़े पर्दे पर रिलीज हुई प्रभास की साहो, जानें- कितना कर सकती है बिजनेस?

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

बता दें कि साहो का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है और फिल्म ने रिलीज होने से पहले बजट जितनी कमाई कर ली है। फिल्म के गानों और ट्रेलर का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, जो फिल्म की सफलता में भी काम आएगा। अगर साहो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है, लेकिन बाहुबली से पीछे रह सकती है। लेकिन अभी फिल्म ट्रेड जानकारों के अनुसार फिल्म पहले दिन 60-75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Saaho Review : किसी को लगी बकवास..तो किसी को ब्लॉकबस्टर, Prabhas की 'साहो' पर ऐसा है फैंस का रिएक्शन

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Darlings! It’s #Saaho time and the trailer is here for you all to see! #SaahoOnAugust30 #Saaho @shraddhakapoor @sujeethsign @neilnitinmukesh @apnabhidu @chunkypanday @arunvijayno1 @mandirabedi @maheshmanjrekar @sharma_murli @vennelakish @uvcreationsofficial #BhushanKumar @tseries.official @officialsaahomovie

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

फ़िल्म के एक्शन दृश्य कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर बुलाए गये थे। फिल्म का एक्शन लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है और यह भारतीय सिनेमा में दूसरी सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। इससे पहले सिर्फ 2.0 बनाने में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च खर्च हुए थे और उसके बाद मुकाबले वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।