'370 रुपये की बिरयानी' क्यों बना राष्ट्रीय मुद्दा? Pranit More के शो से खड़ा हुआ विवाद; 'कॉमेडी' पर उठ रहे सवाल
'370 रुपये की बिरयानी' (Rs 370 Biryani) से जुड़े भद्दे मजाक की चर्चा आज देशभर में हो रही है? यह ...और पढ़ें

प्रणित मोरे के शो से उठा बिरयानी विवाद। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
प्रणित मोरे के '370 रुपये की बिरयानी' जोक पर विवाद
राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणित और हिमांशु को तलब किया
महाराष्ट्र साइबर सेल ने आपत्तिजनक कंटेंट पर FIR दर्ज की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 370 रुपये की बिरयानी पर एक मजाक और आज देशभर में यह चर्चा हो रही है कि आखिर असली कॉमेडी है क्या?
एक ह्यूमर जिस पर हम ठहाके मारकर हंसते हैं, क्या हम उसकी सेंसिटिविटी को समझते हैं? क्या आज के समय में कॉमेडियन अपना दायरा भूल गए हैं? यह सवाल आज सिर्फ इंटरनेट पर नहीं पूछा जा रहा है, बल्कि आज यह एक नेशनल मुद्दा (National Issue) बन गया।
समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद को बीते एक साल ही हुए थे कि अब '370 रुपये की बिरयानी' और 'डेड बॉडी' को लेकर एक बार फिर 'सही कॉमेडी' पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर यह मुद्दा क्या है और लोग इस पर क्यों भड़क रहे हैं? चलिए आपको विस्तार से इस बारे में समझाते हैं।
क्या है 370 रुपये की बिरयानी विवाद?
तो इस मुद्दे की चिंगारी उठी थी, प्रणित मोरे के क्राउड-वर्क सेशन के एक वायरल क्लिप से। हाल ही में बिग बॉस 19 फेम कॉमेडियन प्रणित मोरे का हरियाणा में कॉमेडी शो आयोजित हुआ। इस लाइव शो में गुरुग्राम के एक वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने एक लड़की संग 'डेट' का किस्सा शेयर किया। उसने बताया कि वह एक बार एक डेट पर गया और उसने चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे।
370 रुपये के खर्च पर उसे बदले में कुछ मिलने की उम्मीद थी। शख्स की आपत्तिजनक बात सुनकर लाइव शो में मौजूद ऑडियंस ठहाके मारकर हंस रहे थे। कॉमेडियन प्रणित मोरे उस कहानी को बढ़ी दिलचस्पी के साथ सुन रहे थे और हंस रहे थे। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सवाल उठने लगेगा कि यह कॉमेडी है या फूहड़ता।
सेलेब्स का भी फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रणित और हिमांशु की जमकर क्लास लगाई। रश्मि देसाई, मल्लिका दुआ, कुशा कपिला, आयशा खान, एल्विश यादव और डॉली सिंह जैसे सेलिब्रिटीज ने प्रणित मोरे को जमकर सुनाया। प्रणित का माफी मांगना भी काम नहीं आया। इस एक जोक का खामियाजा सिर्फ प्रणित नहीं भुगत रहे हैं, बल्कि हिमांशु को भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया
370 रुपये की बिरयानी विवाद की आलोचना तो हो रही है, लेकिन कुछ लोग डिफेंड भी कर रहे हैं। दरअसल, हिमांशु के बयान के बाद प्रणित मोरे के कॉमेडी शो से एक महिला सेजल पवार का भी वीडियो सामने आया है जो पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने प्रणित के शो में डेड बॉडी को लेकर इनसेंसिटिव जोक किया था। अब लोग दोनों मुद्दों की तुलना कर रहे हैं।
महिला आयोग ने बढ़ाई मुश्किल
खैर, बवाल सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं हो रही है, अब मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों को तलब किया और हरियाणा पुलिस से उचित कार्रवाई करने को कहा। आयोग ने कहा कि ये बातें जबरदस्ती और बिना सहमति वाले व्यवहार को बढ़ावा देती हुई लग रही थीं, जिससे महिलाओं के प्रति लोगों की सोच पर ऐसे कंटेंट के असर को लेकर चिंता पैदा हुई।
यह भी पढ़ें- '370 की बिरयानी' विवाद में Pranit More की हुई फजीहत, लोगों से लड़ पड़ा ये एक्टर; बोला- 'मॉब लिंचिंग की जरूरत...'
महाराष्ट्र में भी हुआ FIR
सिर्फ इतना ही नहीं, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी ऑनलाइन फैलाए गए कथित आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर प्रणित, हिमांशु और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इन बातों से अश्लीलता और हानिकारक सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देने वाले कंटेंट से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है।
क्रिटिक्स ने कॉमेडी पर उठाया सवाल
ह्यूमर और कॉमेडी का दायरा क्या होना चाहिए? आज एक बड़ा मुद्दा है। आलोचकों का तर्क है कि महिलाओं के प्रति भेदभाव या अनादर को बढ़ावा देने वाले मजाकों को सिर्फ 'हानिरहित मनोरंजन' कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जबकि अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक ह्यूमर पर जरूरत से ज्यादा पाबंदियां लगाने के खिलाफ खड़े हैं। कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता फैलाना सही नहीं है।
