Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR: हाथों में गुलाब लिए Jr. NTR और रामचरण ने जापान की सड़कों पर किया ये काम, देखें वीडियो

    RRR भारत सहित कई देश में धमाल मचा चुकी जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म जापान में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले आरआरआर टीम अपनी फिल्म को प्रमोट करने जापान पहुंची है जहां से उन्होंने कई फोटोज वीडियो साझा किए हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 22 Oct 2022 12:16 PM (IST)
    Hero Image
    Jr NTR and Ramcharan do this work on streets of Japan With RRR team.

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR Release in Japan:  जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म पूरे भारत में अपना लोहा मनवाने के बाद जापान में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरआरआर जल्द ही जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अभिनेता जापान पहुंचे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     जापान में रिलीज हुई आरआरआर

    आरआरआर की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों जापान में अपनी फिल्म का काफी जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। जिसका एक वीडियो राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो राम चरण और जूनियर एनटीआर अपनी पत्नियों के साथ हाथों में हाथ डाले जापान की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये फिल्म कल यानी शुक्रवार 21 अक्टूबर, 2022 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    वीडियो में रामचरण ब्लैक कलर सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें आरआरआर भी लिखा है। जबकि जूनियर एनटीआर ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों के साथ में आरआरआर की टीम भी दिख रही है। सभी लोग जापान की सड़कों पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाल रोड क्रॉस करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में गुलाब का फूल भी ले रखा है। रामचरण और Jr. NTR का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। उनके फैंस वीडियो इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

    ऐसी है आरआरआर की कहानी

    आपको बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है। जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। दोनों के किरदार छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्रभावी हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Setu: अक्षय कुमार ने मंच पर गाया राम सेतु का एंथम सॉन्ग, फैंस बोले- ‘क्या किसी को ओह माई गॉड याद है…’