Move to Jagran APP

Yash and Roohi: यश के लिए मम्मी बनी रूही, सेलेब्स ने किए ये कमेंट

करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर यश और रूही की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें यश रूही की गोद में सिर रखकर लेटे हुए हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:16 PM (IST)
Yash and Roohi: यश के लिए मम्मी बनी रूही, सेलेब्स ने किए ये कमेंट
Yash and Roohi: Roohi became the mother for Yash. photo source @karanjohar insatagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर यश और रूही की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें यश रूही की गोद में सिर रखकर लेटे हुए हैं और रूही उन्हें सुलाने की कोशिश कर रही हैं।

loksabha election banner

वीडियो में देखा जा सकता है कि रूही यश को एक माँ की तरह लोरी गाकर सुला रही है और अंत में वो यश को गुड नाइट बेबी बोलती हैं। इसके जवाब में यश उन्हें गुड नाइट मम्मा बोलते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड के कई कलाकार वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया, भावना पांडे, महीप कपूर, सोनाली बेंद्रे, सीमा खान, एकता कपूर ने वीडियो पर दिल के इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं सुजैन खान ने दिल के इमोजी कमेंट करते लिखा, ‘स्वीट।’ वहीं क्रिकेटर से एक्टर बने अंगद बेदी ने लिखा, ‘वाहेगुरू।’ तो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘सो स्वीट हार्ट।’ वहीं कई फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर रूही की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस वीडियो को शेयर कर करण जौहर ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘जाहिर तौर पर रूही ने मम्मी की भूमिका निभाई है! और यश उनका छोटा बच्चा है! वीडियो रक्षात्मक बहन जैसा कुछ नहीं है.... ये वीडियो उनके मातृत्व पर है।’

 karan

बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्म को निर्माण किया है। इस साल भी उनका प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इस साल उनकी 'शेरशह', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही करण जौहर ने ‘अनामिका’, ‘अजीब दास्तां’, ‘मीनाक्षी सुंदेरश्वर’, ‘फैबुलस लाइव्स बॉलीवुड वाइव्स 2’ जैसी वेब सीरीज की भी घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.