विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ronit Roy के नाम पर लड़कियों को ठग रहा था आदमी, एक्टर ने शेयर की चैट; नंबर वायरल कर सिखाया सबक

Published: Thu, 21 May 2026 06:55 PM (IST)

रोनित रॉय के नाम पर हाल ही में एक आदमी झूठे मेल भेजकर लड़कियों को ठग रहा था, जिसे लेकर फैंस ने एक्टर्स को सतर्क किया।

रोनित रॉय के नाम पर एक आदमी कर रहा था ठगी/ फोटो- Instagram

रोनित रॉय के नाम पर एक आदमी कर रहा था ठगी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट के गलत यूज और AI के इस बढ़ते दौर में कई बार सितारों को पता भी नहीं होता और उनके नाम पर पूरा-पूरा ठीकरा फूट जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्टर रोनित रॉय के साथ हुआ, जहां एक शख्स उनके नाम पर लड़कियों से ठगी कर रहा था। इस अनजान शख्स का भांडा फोड़ खुद अभिनेता ने किया और साथ ही फैंस को अलर्ट करने के लिए उस आदमी का नंबर भी वायरल कर दिया।

रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

अभिनेता रोनित रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बयान जारी किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "वॉर्निंग...यह बात मेरे नोटिस में आई है कि कोई आदमी मेरे नाम का इस्तेमाल करके लोगों से बात कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है, खास तौर पर लड़कियों से। यह आदमी मेरे नाम पर बुकिंग लेने की कोशिश में है। हर कोई इस अपराधी से सतर्क रहे, पुलिस तुम्हें पकड़ने आ रही है।"

 

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड का ऑफर ठुकराकर इस एक्टर ने चुनी थी Student Of The Year, बाद में अभिनेता को लगा था बड़ा झटका

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)

मैं सोशल मीडिया पर महिलाओं को अप्रोच नहीं करता

रोनित रॉय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं कभी भी महिलाओं को सोशल नेटवर्क या किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर अप्रोच नहीं करता। खासतौर पर मैं किसी से पैसे नहीं मांगता। अगर आपका पाला किसी ऐसे शख्स से पड़ता है, तो तुरंत ही मेरे नोटिस में लेकर आए।" रोनित रॉय ने उस शख्स का नंबर भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही उसके ईमेल और चैट्स का स्क्रीनशॉट भी लोगों को सतर्क करने के लिए डाला।

ronitboseroy_1779352062_3901809084234476040_354505857

यूजर्स बोले-दोषी को सजा मिलनी चाहिए

रोनित रॉय की इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को फटकार लगाई और एक्टर का उन्हें सतर्क करवाने के लिए धन्यवाद दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह जानकारी शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया, दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही गंदा है कि लोग पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "हमें अवेयर करने के लिए आपका शुक्रिया।"

यह भी पढ़ें- गुजराती एक्टर निकला वॉन्टेड मर्डरर हेमंत मोदी, नाम बदलकर 12 साल तक किया फिल्मों में काम; कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?