हॉलीवुड का ऑफर ठुकराकर इस एक्टर ने चुनी थी Student Of The Year, बाद में अभिनेता को लगा था बड़ा झटका
करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म के लिए इस एक्टर ने हॉलीवुड फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था।
-1777816441875_m.webp)
ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर ने ऑफर की थी फिल्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने करियर के एक अहम पड़ाव के बारे में बात करते हुए इस एक्टर ने बताया था कि जब उन्हें ऑस्कर विजेता डायरेक्टर कैथरीन बिगेलो की हॉलीवुड फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' में एक रोल ऑफर किया गया था। हालांकि करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के चलते उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं-
एक्टर ने खुद किया था खुलासा
2023 में 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी मौजूदगी के दौरान, रोनित रॉय (Ronit Roy) ने बताया कि उन्हें बिना किसी ऑडिशन के ही हॉलीवुड फिल्म में रोल ऑफर किया गया था। रोनित ने याद करते हुए कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि हमें ऑडिशन की जरूरत नहीं है, क्योंकि कैथरीन बिगेलो (फिल्म की डायरेक्टर) ने आपका काम देखा है और वह चाहती हैं कि आप ही यह रोल करें। किसी भी एक्टर के लिए यह एक सपनों जैसा मौका था, क्योंकि इस फिल्म को बाद में काफी तारीफ मिली और कई अवॉर्ड भी मिले।
-1777816371660.jpg)
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने ताउम्र नहीं किया इस संगीतकार के साथ काम, किशोर कुमार को सबके सामने लगा दी थी फटकार
क्यों ठुकराया हॉलीवुड फिल्म का ऑफर
लेकिन, दिक्कत यह थी कि 'जीरो डार्क थर्टी' की शूटिंग का शेड्यूल उन तारीखों से टकरा रहा था, जिन्हें रोनित रॉय ने पहले ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (SOTY) के लिए रिजर्व कर रखा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने करण जौहर की टीम से संपर्क करके पूछा कि क्या 'SOTY' की तारीखों में कोई फेरबदल किया जा सकता है? क्योंकि शूटिंग का शेड्यूल बदला नहीं जा सकता था, इसलिए रोनित रॉय को हॉलीवुड का ऑफर ठुकराना पड़ा।
-1777816386159.jpg)
रोनित रॉय ने बताया, 'क्योंकि उनकी फिल्म (करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर') का शेड्यूल पहले से तय है, इसलिए उसे बदला नहीं जा सकता। हम उनसे यह नहीं कह सकते कि 'अगले साल आना'। इसलिए, करण के पास मेरी डेट्स थीं। मैंने उनसे पूछा - करण से नहीं, बल्कि उनकी टीम से - और कहा, 'एक ऑस्कर-विजेता फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है'। लेकिन उन्होंने कहा, 'नहीं, यह मुमकिन नहीं है, हम डेट्स चेंज नहीं कर सकते'। इसलिए, मैंने 'जीरो डार्क थर्टी' के लिए मना कर दिया'।
-1777816398992.jpg)
एक्टर को लगा था बड़ा झटका
हॉलीवुड प्रोजेक्ट को मना करने के बाद, रोनित ने इस स्थिति का एक और अजीब पहलू बताया। उन्होंने कहा, 'और फिर, जब मैंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग से एक हफ्ता पहले करण की टीम को फोन करके पूछा कि शूटिंग कब शुरू होगी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां, हम अभी वह नहीं कर रहे हैं।' तो, यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। मैं वह ऑफर ले नहीं पाया और उनकी (KJo की फिल्म) भी समय पर नहीं हो पाई'।
-1777816410014.jpg)
'जीरो डार्क थर्टी' 2012 की एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे कैथरीन बिगेलो ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म ओसामा बिन लादेन की लगभग एक दशक तक चली अंतरराष्ट्रीय खोज पर आधारित है। इस फिल्म की डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग के लिए काफी तारीफ हुई, और इसे कई ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिले।
