Cirkus: 'हमने इसमें गलती की...', रोहित शेट्टी ने सर्कस के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, बताई क्या थी वजह
Ranveer Singh On Cirkus हाल ही में रोहित शेट्टी और अजय देवगन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए। इस शो में उन्होंने कई चीजों पर बात की। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हुई थी। इसकी वजह भी बताई। बता दें कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कुछ खास खरी नहीं उतर पाई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कुछ खास खरी नहीं उतर पाई। साल 2022 में रिलीज हुई इस मूवी में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई अन्य कलाकार दिखाई दिए थे। दर्शकों ने फिल्म की काफी आलोचना भी की थी। अब रोहित शेट्टी ने फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है।
रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' की असफलता पर की बात
हाल ही में, अजय देवगन और रोहित शेट्टी, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए। इस शो में करण जौहर ने बातचीत के दौरान, जब रोहित शेट्टी से सर्कस के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बारे में पूछा गया, तो फिल्म निर्माता ने तुरंत कहा कि वह एक निर्देशक के रूप में विफल रहे।
यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: पिता को याद कर भावुक हुए रोहित शेट्टी, बताया- निधन के बाद कैसे हो गए थे घर के हालात
रोहित ने कहा 'हां, हमसे गलती हुई और यह महामारी के दौरान बनी फिल्म थी। इसे सूर्यवंशी रिलीज होने से पहले बनाया गया था। कहीं न कहीं एक निर्देशक के तौर पर मुझसे उस फिल्म में गलती हुई। यह एक छोटी सी फिल्म थी, जिसमें मुझसे गलती हुई, कोई बड़ी फिल्म नहीं। तीन दिन बाद, मैं अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रहा था।
View this post on Instagram
सर्कस में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने डबल रोल किया था। वहीं, इनके अलावा मूवी में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और मुकेश तिवारी भी थे। दीपिका पादुकोण ने इसमें का एक विशेष डांस नंबर भी किया था।
सिंघम अगेन का कर रहे हैं निर्देशन
रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे कई स्टार नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज के साथ ओटीटी पर भी उतरने के लिए तैयार हैं।
रोहित शेट्टी के इस डिजिटल निर्देशन की पहली फिल्म का नेतृत्व सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पुलिसकर्मी के रूप में किया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू शामिल हैं। यह सीरीज 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।