Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRKPK: ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बना था रणवीर का टीचर, दिल्ली ब्वॉय बनने के लिए दी थी ट्रेनिंग

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें वेस्ट दिल्ली के लड़के के एक्सेंट को अपनाना था। जिसके लिए उनकी मदद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवराज दुआ ने की थी। उन्होंने रणवीर को 12 दिन की ट्रेनिंग दी थी।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 09 Aug 2023 04:08 PM (IST)
    Hero Image
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Social Media Influencer Yuvraj Dua Give 12 Days Training to Ranveer Singh/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। 'जयेश भाई जोरदार' और 'सर्कस' के बैक टू बैक फ्लॉप होने के बाद रणवीर ने करण जौहर की फिल्म से दमदार वापसी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आईं। फिल्म में रणवीर सिंह ने पंजाबी लड़के 'रॉकी रंधावा' का किरदार निभाया था।

    बचपन से मुंबई में पले-बड़े रणवीर सिंह ने इस फिल्म में दिल्ली ब्वॉय का किरदार निभाया था, जहां उन्हें दिल्ली के लड़के का एक्सेंट पकड़ना था और इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर युवराज दुआ ने स्पेशल ट्रेनिंग दी थी।

    युवराज दुआ ने की थी रणवीर सिंह की मदद

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने किरदार में ढलने के लिए रणवीर सिंह को बॉम्बे के लड़के के व्यक्तित्व को छोड़ना और वेस्ट दिल्ली के लड़के का लहजा सीखना था, जिसमें उनकी कंटेट क्रिएटर युवराज दुआ ने की थी।

    हाल ही में इंडियन एक्स्प्रेस को दिए गए इंटरव्यू में युवराज दुआ ने कहा, "फिल्म के स्टार्ट होने से 12 दिन पहले मैं मुंबई गया था, जहां रणवीर के साथ मैंने समय बिताया। मैंने उन्हें तैयार नहीं किया, सिर्फ उनसे बातें की। उन्होंने मेरी जिंदगी के बारे में मुझसे पूछा और मैंने उनकी जिंदगी के बारे में जाना।

    इस दौरान रणवीर ने वेस्ट दिल्ली के लड़के के लहजे और तौर-त तरीकों को समझना शुरू कर दिया। कोई भी डिक्शनरी ऐसी नही है, जो आपको किसी भी एक्सेंट को पकड़ना बता सके"।

    रणवीर सिंह के डायलॉग्स में करवाया इम्प्रोवाइज

    युवराज दुआ ने रणवीर सिंह के डायलॉग्स के बारे में बात करते हुए कहा, "रणवीर सिंह और मैं दोनों जान जाते थे, जब उनके डायलॉग्स में पंच नहीं आता था। जहां भी उन्हें लगता था वो मुझसे कहते थे 'ये बता कैसे बोलेंगे'। तो हम उस पर काम करते थे, उसे मोडिफाय करते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yuvraj Dua (@yuvraj.dua)

    हमने अलग-अलग तरह के सेट पर इम्प्रोवाइजेशन किये है। युवराज दुआ क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं, ऐसे में उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह के घर में थे, तो उन्होंने उन्हें क्रिकेट भी खिलाया था। युवराज दुआ के सोशल मीडिया पर सात लाख 15 हजार फॉलोअर्स हैं।