Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Riya Sen ने बिकिनी में करा डाला ऐसा बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा- 'ये राजघराने से ताल्लुक रखती हैं...'

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:43 PM (IST)

    बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस रिया सेन की ये तस्वीर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीर पर जमकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। अब तक इस तस्वीर को काफी लाइक्स मिल चुके हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Riya Sen Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Riya Sen Bold Bikini Photo:  बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस रिया सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रिया फिल्मी परिवार के साथ ही राजघराने से भी ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने रिया ने अब तक के करियर में कई फिल्मों के साथ ही कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इसके साथ ही रिया अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर रिया अक्सर अपने हाॅट एंड बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब उनकी एक बोल्ड तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी सनसनी मचा रखा है। अब इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका हैं यहां देखें तस्वीर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिकिनी फोटो ने मचाया बवाल

    रिया सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं। उनकी ये फोटो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने क्लिक की है। इस तस्वीर में रिया ब्राउन कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं वो अपने हाथ में गिटार लिए हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान रिया के बाल ओपन हैं और वो बेहद ही हॉट अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वहीं उनके बैकग्राउंड में समंदर नजर आ रहा है, जो इस पूरे फोटो को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस रिया सेन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kaustav Saikia 🇮🇳 (@kaustavsaikia)

    राजघराने से रखती हैं ताल्लुक

    आपको बता दें कि एक्ट्रेस रिया सेन राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। रिया सेन की दादी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। वहीं रिया ने साल 2001 में रिलीज फिल्म ‘स्टाइल’ से डेब्यू किया था। उनकी फिल्म फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। वहीं अब वह 41 साल की जरूर हो चुकी हैं लेकिन बोल्डनेस में वह आज की एक्ट्रेस को बराबर की टक्कर देती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट पर ताबड़तोड़ कमेंट्स करते हैं।