Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Song: 'ताड़ी से साड़ी महकवला' लेकर आए रितेश पांडेय, गाने ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

    Bhojpuri Song Tadi Se Sadi Mahkawala Release रितेश पांडेय के नए गाने ताड़ी से साड़ी महकवला को उनके साथ मिलकर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंग ने गाया है। ये गाना फेमस म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा है।

    By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 01 Jun 2023 01:42 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit: Ritesh Pandey Priyanka Singh Sanjana Mishra

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Tadi Se Sadi Mahkawala Release: अपनी बेजोड़ गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले लोक गायक और एक्टर रितेश पांडेय आज इंडस्ट्री के के हिट स्टार्स में सक एक हैं। रितेश न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने गानों के लिए भी फेमस हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आए दिन उनके नए गााने रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच अब रितेश पांडेय का नया गाना रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। रितेश के इस गाने का टाइटल ‘ताड़ी से साड़ी महकवला' है।

    प्रियंका सिंह ने रितेश संग गाया गाना

    रितेश पांडेय के नए गाने 'ताड़ी से साड़ी महकवला' को उनके साथ मिलकर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंग ने गाया है। ये गाना फेमस म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा है। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रितेश का ये गाना भीषण गर्मी में यह दर्शकों के मिजाज को दुरुस्त करने वाला है।

    गाने को लेकर रितेश ने कही ये बात

    ‘ताड़ी से साड़ी महकवला‘ को लेकर रितेश पांडेय ने कहा, "ये गाना मेरे दिल को बेहद करीब है। उम्मीद करते हैं दर्शकों को ये साॅन्ग काफी पसंद आएगा। भोजपुरी के ऑडियन्स मेरे लिए काफ खास है। उनके लिए हम एक से बढ़ कर एक गाने लेकर आ रहे हैं। आगे भी कई गाने आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले आज रिलीज इस गाने के लिए अपने चाहने वालों से खूब प्यार चाहूंगा। आप सभी हमारे इस गाने को भरपूर प्यार दें। आपका प्यार हमारे लिए प्रेरणा है।"

    संजना मिश्रा संग रितेश ने जमकर लगाए ठुमके

    आपको बता दें कि गाना ‘ताड़ी से साड़ी महकवल' को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा ने अपनी अदाओं से खूब धमाल मचाया है। लिरिक्स अरुण बिहारी का है। म्यूजिक छोटू रावत का है। निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं।