Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rishi Kapoor Throwback: आंखों सामने ढह गया पिता राज कपूर का सपना, RK स्टूडियो को लेकर क्या सोचते थे ऋषि कपूर

    Rishi Kapoor Throwback कई फ़िल्मों की गवाह रही आरके स्टूडियो को ऋषि कपूर नहीं बचा पाए। दो एकड़ में फैले स्टूडियो को कुछ सालों पहले बेच दिया गया।

    By Rajat SinghEdited By: Updated: Fri, 01 May 2020 07:49 AM (IST)
    Rishi Kapoor Throwback: आंखों सामने ढह गया पिता राज कपूर का सपना, RK स्टूडियो को लेकर क्या सोचते थे ऋषि कपूर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rishi Kapoor Throwback: ऋषि कपूर ने हंसते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन एक ऐसी टीस है, जो उनके मन में हमेशा रहेगा। उनकी आंखों को सामने ही उनके पिता का सपना राज कपूर स्टूडियो  या आरके स्टूडियो टूट गया। कई फ़िल्मों की गवाह रही आरके स्टूडियो को ऋषि कपूर नहीं बचा पाए। दो एकड़ में फैले स्टूडियो को कुछ सालों पहले बेच दिया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब आ लौट चले बनी आखिरी फिल्म

    ऋषि कपूर ने कुछ फ़िल्मों का निर्देशन भी किया था। उनकी आखिरी फ़िल्म अब आ लौट चले थी। इसके बाद वह निर्देशन के दुनिया में नहीं लौटे। वहीं, आरके स्टू़डियो के लिए भी यह आखिरी फ़िल्म साबित हुई। इस फ़िल्म में अक्षय खन्ना, सुमन रंगनाथन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे। ऐश्वर्या के करियर की यह दूसरी हिंदी फ़िल्म थी। इसके बाद ऋषि कपूर ने निर्देशन की दुनिया में वापसी नहीं की। 

    बेचने पर क्या सोचते थे ऋषि कपूर

    आरके स्टूडियो की ख़त्म होने पर ऋषि कपूर ने मुंबई मिरर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि कई बार इसे अत्याधुनिक तकनीक से नया बनाने का मन बनाया, लेकिन सच्चाई है कि हमेशा गिरकर उठना संभव नहीं होता। जितना इसे बनाने और पुनर्निर्माण में लगता। उसे ज्यादा हम कमा नहीं पाते। इसके चलते हमने आगे के भविष्य को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय लिया है।

    राज कपूर का दफ्त़र

    आरके स्टूडियो ना सिर्फ फ़िल्म मेकिंग की जगह थी। बल्कि यह राज कपूर का ऑफ़िस भी था। साल 2017 में आरके स्टूडियो में आग लग गई थी। इसके चलते कई सारी चीजें जलकर राख हो गई थीं। इसके बाद कपूर परिवार ने इस स्टूडियो को एक बिल्डर को बेच दिया था। बाद में बिल्डर ने इसे गिराने का फैसला किया था। जब यह ढहा, तो कई सेलेब्स ने अपना दुख जताया था।