विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishi Kapoor को जूही चावला ने किया याद, एक्ट्रेस ने कहा- 'चिंटू जी ने मुझे इनसिक्योर अभिनेत्री कहा था'

By Anand KashyapEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 01:38 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते साल 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। शुक्रवार ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री जूही चावला, Instagram : neetu54/iamjuhichawla
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री जूही चावला, Instagram : neetu54/iamjuhichawla

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते साल 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। शुक्रवार को उनके फैंस और परिवार वाले उनकी पहली पुण्यतिथि मनाने वाले हैं। ऋषि कपूर की गिनती बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में होती थी। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ अभिनय किया और पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने उन्हें याद किया है। साथ ही उनके साथ बिताई अपनी खास यादों को भी साझा किया है। जूही चावला और ऋषि कपूर ने बॉलीवुड की कई शानदार और हिट फिल्मों में काम किया था। जूही चावला ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्मों की शूटिंग के सेट से जुड़ी यादों को साझा किया है।

जूही चावला ने ऋषि कपूर से जुड़ी उस बात को याद किया जब उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री को एक असुरक्षित अभिनेत्री बताया था, क्योंकि हर शॉट के बाद रिव्यू करने के लिए वह मॉनिटर के पास जा रही थी। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा है कि ऋषि कपूर बाहर से जितने सख्त दिखते थे, दिल से उतने ही नरम थे। वह अक्सर फिल्म के सेट पर जूही चावला की टांग खींचते थे।

अभिनेत्री ने कहा, चिंटू जी (ऋषि कपूर) बाहर से जितने सख्त दिखते थे दिल से उतने ही नरम थे। वह हमेशा सेट पर मेरी टांग खींचते थे। उन्होंने एक बार मुझे इनसिक्योर अभिनेत्री कहा था क्योंकि हर शॉट के बाद रिव्यू करने के लिए मैं मॉनिटर के पास जा रही थी। चिंटूजी का बोलने का तरीका काफी अलग था। वह जब भी बात करते थे तो ऐसा लगता था कि वह आप पर चिल्ला रहे हैं। वह बाहर से सख्त दिखते थे लेकिन ऐसे थे नहीं। जब एक बार मैं समझ गई थी कि वह कैसे हैं तो मुझे उनके साथ बात करने में अच्छा लगता था।'

जूही चावला ने आगे कहा, एक दिन ऋषि कपूर ने मुझे इनसिक्योर अभिनेत्री कहा था क्योंकि मैं हर शॉट के बाद मॉनिटर की तरफ जा रही थी। उनके शॉट एकदम बढ़िया थे और मैं इस बात को लेकर चिंता में कि मैं सही कर रही हूं या नहीं। अपने अंदाज में उन्होंने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा था कि वह मॉनिटर डायरेक्टर के लिए है तुम्हारे लिए नहीं इनसिक्योर एक्टर। वह बहुत फनी था, मैंने उनसे कभी नहीं पूछा कि वह बाहर से इतने सख्त क्यों हैं लेकिन समय के साथ उनकी इन बातों का मैं आनंद लेकिन लगी थी क्योंकि वह क्यूट थे।

गौरतलब है कि लंबे समय बाद जूही चावला ऋषि कपूर के साथ फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आने वाली थीं, लेकिन दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद ऋषि कपूर का रोल अब परेश रावल करेंगे। आपको बता दें कि बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उससे पहले उन्होंने करीब 2 सालों तक कैंसर से जंग लड़ी थी। कैंसर का इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क में भी करवाया था।