Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rishi Kapoor की फिल्म 'बॉबी' और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बीच है ये खास कनेक्शन, दूरदर्शन पर इस कारण किया गया था टेलीकास्‍ट

    आज ऋषि कपूर के निधन को एक साल हो गए हैं। लगभग 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद आखिरकार 30 अप्रैल को उन्‍होंने मुंबई के अस्‍पताल में आखिरी सांस ली थीं। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें बेहद मिस करती है।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 30 Apr 2021 12:13 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit- Rishi Kapoo PM Indira Gandhi MiddDay Website

    नई दिल्ली, जेएनएन।  बीते साल जहां एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी की मार झेल रहा था उसी बीच फिल्म इंडस्ट्री भी अपने कई दिग्गज कलारों को खोने के गम में डूबा हुआ था। एक के एक बार कई कलाकारों के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया था। बॉलीवुड ने महज 24 घंटों में अपने दो दिग्गज कलाकारों को खोया था। 29 अप्रैल को जहां एक्टर इरफान खान के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था वहीं 30 अप्रैल, 2010 को  ऋषि कपूर का निधन सभी के लिए एक बड़ा झटका था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज ऋषि कपूर के निधन को पूरे एक साल हो गए हैं। लगभग 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद आखिरकार 30 अप्रैल को उन्‍होंने मुंबई के अस्‍पताल में आखिरी सांस ली थीं। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैंस और उनकी फैमिली आज भी उन्हें बेहद मिस करती है। ऋषि कपूर के जाने के बाद सबसे ज्यादा जिक्र उनकी फिल्मों में होने वाला रोमांस को लेकर हो रही है। उनकी रोमांटिक फिल्म को लेकर एक दिलचस्प किहानी इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी‘ में किया है। आइए जनाते हैं उसके बारे में ... 

     

    दरअसल, इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन एक किबात लिखी है। इस किताब का नाम 'इंडिया आफ्टर गांधी' है। रामचंद्र गुहा ने अपनी इस किबात में ऋषि कपूर की ​बतौरा लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' और इंडिरा गांधी को लेकर कहानी बताई गई है जो मौजूदा दौर में एकदम प्रासंगिक है। ये देश में लगे आपातकाल के दौरान की बात की है। हां उस वक्त कोरोना वायरस जैसी स्थिति तो नहीं थी लेकिन कुछ राजनैतिक कारणों के चलते लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर थे।

     

    ​वहीं जिस तरह कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिजी रखने और उनके मनोरंजन के उद्देश्य से 'रामायण' और 'महाभारत' को एक बार फिर से शुरू किया है। ठीक उसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक बेहद चौंकाने वाले तरीके से उस वक्त  ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' का दूरदर्शन पर प्रसारण करा दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह अपने एक प्रतिद्वंदी नेता की रैली में लोगों की भीड़ को रोकना चाहती थीं। बस इसी बात से ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से उनके प्रभाव का अंदाजा लगाया सकता है।