Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ridhima Pandit: बुर्ज खलीफा के सामने रिद्धिमा पंडित ने दिखाया बोल्ड लुक, लिखा- 'द लास्ट..'

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 12:39 AM (IST)

    रिद्धिमा पंडित को बहू हमारी रजनीकांत जैसे सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने वाली रिद्धिमा पंडित को सभी जानते हैं। रिद्धिमा पंडित इन दिनों दुबई में हैं और वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान बुर्ज खलीफा के सामने स्वीमिंग पुल में रिद्धिमा गार्जियस लुक में नजर आईं।

    Hero Image
    Riddhima Pandit showed bold look in front of Burj Khalifa, wrote- 'The last..', VIA INSTAGRAM

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ridhima Pandit: रिद्धिमा पंडित अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। अब रिद्धिमा पंडित इन दिनों दुबई में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। वहां से रिद्धिमा ने अपने फैंस के लिए कुछ पिक्चर्स भी शेयर की हैं। जिसमें बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। बुर्ज खलीफा के सामने रिद्धिमा का ये अंदाज देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं। उनके इस ग्लैमरस लुक की पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लैक मोनोकनी में पिक्चर्स की शेयर

    रिद्धिमा ने बुर्ज खलीफा के सामने अपने इस हॉट लुक की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वो ब्लैक मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने बुर्ज खलीफा के ठीक सामने एक स्विमिंग पुल में ये पिक्चर्स क्लिक की हैं। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'द लास्ट ऑफ खलीफा सीरिज'। उनके इस ग्लैमरस लुक को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

    पिक्चर्स में दिखा रिद्धिमा का बोल्ड लुक

    रिद्धिमा ने स्विमिंग पुल में कई पिक्चर्स क्लिक करवाई हैं और उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

    पुल थैरेपी लेती नजर आईं रिद्धिमा

    रिद्धिमा ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है। जिसमें वो पुल थैरेपी लेती नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

    मॉडलिंग से किया डेब्यू

    रिद्धिमा के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। वो कई बड़े ऐडवरटाइडमेंट का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

    बिग बॉस में आईं नजर

    रिद्धिमा पंडित ने सीरियल बहू हमारी रजनीकांत से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने द ड्रामा कंपनी में काम किया। साथ ही उन्होंने डांस चैम्पियन शो भी होस्ट किया। रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiya 3: इस दिन लौटेंगे रूह बाबा, कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 की अनाउंस