Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो क्या रणबीर आलिया को बहन रिद्धिमा ने गिफ्ट की है यह खास अक्षर वाली अंगूठी

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 09 Jan 2019 11:16 AM (IST)

    आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर बुधवार को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    तो क्या रणबीर आलिया को बहन रिद्धिमा ने गिफ्ट की है यह खास अक्षर वाली अंगूठी

    मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में न्यूयॉर्क में मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और उनके परिवार के साथ नया साल मनाया था। ऋषि कपूर इन एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका उपचार इन दिनों अमेरिका में चल रहा है। खास बात यह है कि, इस दौरान रणबीर और आलिया को एक स्पेशल गिफ्ट मिला था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म ब्रह्रास्त्र को लेकर और अफेयर को लेकर भी। बताया जा रहा है कि, रणबीर और आलिया को रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया था। जानकारी के मुताबिक रिद्धिमा ने रणबीर और आलिया के नाम के पहले अक्षर लिखी हुई बनावट वाली अंगूठी गिफ्ट की थी। मतलब अंगूठी पर आर (R) और  ए (A) लिखा हुआ था। यह स्पेशल गिफ्ट उस वक्त दोनों को दिया गया था जब दोनों ऋषि कपूर को देखने और उनके साथ नया साल मनाने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को उनके परिवार ने भी मान्यता दे दी है।

    2019 नए साल के मौके पर हुई पार्टी की तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसमें रणबीर और आलिया भी खास तौर पर नजर आ रहे हैं। 

    बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचे थे तब से यह कयास लगाना शुरू हो गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद कई खास मौकों पर आलिया रणबीर के परिवार संग नजर आई। इसके बाद ऋषि कपूर ने भी रणबीर की शादी को लेकर कहा था कि उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए। इसके बाद से ही यह बात कही जा रही है कि, रणबीर और आलिया के बीच अफेयर है और यह रिश्ता आगे बढ़ सकता है। खैर, अभी तक रणबीर और आलिया ने खुलकर इसको लेकर बात नहीं की है। दोनों फिल्म ब्रह्रास्त्र में नजर आने वाले हैं जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका होगी। 

    दूसरी फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर बुधवार को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। 

    यह भी पढ़ें: अनुुपम खेर की अगली फिल्म होटल मुंबई का ट्रेलर जल्द होगा दर्शकों के सामने

    यह भी पढ़ें: No Confusion: परेश रावल करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल, और विवेक...