विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म हुआ Rhea Chakraborty का 'वनवास'! 5 साल बाद एक्टिंग में होगी एक्ट्रेस की वापसी

Published: Wed, 04 Feb 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' में एक्टिंग करते हुए देखा गया था। ...और पढ़ें

5 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटीं रिया चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

5 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटीं रिया चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  रिया चक्रवर्ती एक्टिंग की दुनिया से एक लंबे समय से दूर थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनका एक संघर्ष का दौर चल रहा था। पिछले कुछ सालों में उन्हें जेल जाने से लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना तक कई चीजों से गुजरना पड़ा।

लगातार मिल रही नफरत के बीच रिया चक्रवर्ती ने खुद को संभाला और खुद का क्लोदिंग ब्रांड और Youtube पर पॉडकास्ट शुरू किया, जहां उन्होंने अपने सबसे बुरे दौर के बारे में बताया। हालांकि, इस बीच रिया चक्रवर्ती ने रोडीज जैसा बड़ा रियलिटी शो किया, लेकिन पांच साल के कड़े संघर्ष के बाद रिया चक्रवर्ती के लिए फिर से अभिनय की दुनिया के दरवाजे खुले हैं और एक्ट्रेस जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार हैं।

OTT पर दमदार वापसी करेंगी रिया चक्रवर्ती

2021 से एक्टिंग की दुनिया से दूर रिया चक्रवर्ती जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की आगामी सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से वापसी करने वाली हैं, जिसकी घोषणा बीते दिन ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर की है। इस सीरीज में वह अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई दिखाई देंगी, जिसका प्रीमियर इस साल के अंत तक नेटफ्लिक्स पर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सुशांत केस से करियर हुआ चौपट...एक्टिंग छोड़ ये काम कर रहीं रिया चक्रवर्ती, खड़ी की 40 करोड़ की कंपनी!

रिया चक्रवर्ती ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'फैमिली बिजनेस' का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जब नया खून पुराने पैसे से टकराता है, तो पावर स्टेक पर लग जाती है और परिवार और बिजनेस के बीच की लाइन ब्लर हो जाती है। देखिए फैमिली बिजनेस, जल्द नेटफ्लिक्स पर।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सोशल मीडिया पर फैंस ने बरसाया प्यार

रिया चक्रवर्ती के पांच साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी को लेकर उनके फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि फाइनली रिया एक्टिंग में वापसी कर रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रिया चक्रवर्ती देर आए दुरुस्त आए।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "रिया की जर्नी सच में साहस को दर्शाती है। वह सिर्फ रिस्पेक्ट ही नहीं, बल्कि लोग उनसे माफी मांगे यह भी डिजर्व करती हैं।"

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती की फिल्मोग्राफी की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा-तुनीगा' से शुरुआत की थी, इसके बाद वह 'मेरे डैड की मारूति', 'सोनाली केबल', 'दोबारा', जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी लास्ट फिल्म साल 2021 में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ 'चेहरे' थी। 

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput पर हुआ था काला जादू, मार्च के बाद नहीं रहेंगे जिंदा, बहन का सनसनीखेज खुलासा