Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें? फैंस ने ली चुटकी- 'जॉनी सिंस के कारण...'

    Updated: Tue, 07 May 2024 04:44 PM (IST)

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में मोस्ट लव्ड कपल माने जाते हैं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। दीपिका पिछले कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है।

    Hero Image
    रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की वेडिंग फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया है। फैंस आज भी उनकी केमिस्ट्री को सुपरहिट मानते हैं। रणवीर और दीपिका कुछ ही महीने में पेरेंट्स बनने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर-दीपिका की जोड़ी है फैंस में हिट

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चार साल की डेटिंग के बाद 2018 में शादी की थी। इनकी प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' से शुरू हुई थी। दीपिका-रणवीर की जोड़ी जब भी साथ नजर आती है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। हालांकि, इस कपल को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके कुछ फैंस का दिल तोड़ सकती है। 

    रणवीर सिंह को लेकर आई ये खबर

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में सब कुछ ठीक न होने की खबर कई बार आ चुकी है। हालांकि, दोनों ने हर बार इन अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखा दिया है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही खबर सामने आ रही है। फिल्मी ज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

    सच में डिलीट की फोटो?

    इंस्टाग्राम खंगालने पर रणवीर सिंह के प्रोफाइल पर 2023 के पहले की ही कोई पोस्ट नजर नहीं आई, जिनमें दीपिका के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। यानी 2023 के पहले की सारी तस्वीरें उनके अकाउंट पर फिलहाल नहीं हैं। जबकि, दीपिका के प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें हैं। रणवीर की प्रोफाइल पर शादी की फोटोज न देखते हुए फैंस ने इस पोस्ट पर चुटकी ली है।

    फैंस ने कही ये बात

    एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'जॉनी सिंस के कारण हुआ।' वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

    बता दें कि इसके पहले दीपिका पादुकोण के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें तेजी से फैली थीं। हालांकि, उन्होंने फोटो डिलीट न कर, उसे कुछ समय के लिए हाइड कर दिया था। यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था।

    रणवीर-दीपिका वर्कफ्रंट

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फैंस रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखेंगे। कुछ दिन पहले सेट से दीपिका की बीटीएस तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

    यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के लुक को Alia Bhatt ने मेट गाला पर किया कॉपी ? वायरल हो रही है ये तस्वीर