विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी रेखा का 'भाई', तो कभी साइड हीरो... वो एक्टर जिसकी वर्ल्ड कप देखते हुए गई जान; 50 फिल्मों में किया था काम

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:16 PM (IST)

Rekha के साथ काम कर चुके हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर शफी इनामदार (Shafi Inamdar) ने कई आइकॉनिक रोल्स को जीया।

रेखा के भाई का रोल कर चुके अभिनेता। फोटो क्रेडिट- एक्स

रेखा के भाई का रोल कर चुके अभिनेता। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. वर्ल्ड कप में भारत की हार नहीं देख पाए थे एक्टर

  2. क्रिकेट के दीवाने थे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता

  3. 50 फिल्मों और टीवी शोज में दिखाई थी धांसू परफॉर्मेंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पुलिस न किसी से मोहब्बत करती है, न किसी से नफरत करती है... हम सिर्फ ड्यूटी करते हैं' यह डायलॉग हिंदी सिनेमा के उस अभिनेता का है जिन्हें पुलिस की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता शफी ईनामदार (Shafi Inamdar) की।

शफी ईनामदार हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने कई आइकॉनिक टीवी शोज में भी काम किया है, साथ ही निर्देशन की कमान भी संभाली है। उन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसे मशहूर कर दिया। शफी ईनामदार बड़े पर्दे पर जाना-पहचाना चेहरा बन गए। जानिए उनके बारे में...

रेखा के भाई की निभाई भूमिका

23 अक्टूबर 1945 को मुंबई में जन्मे अभिनेता शफी ईनामदार ने अपना करियर फिल्म 'विजेता' से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने अर्ध सत्या, पार्टी, हिप हिप हुर्रे, कमला, सागर, जान की बाजी, लव 86, सदा सुहागन और प्यार हुआ चोरी चोरी जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म फूल बने अंगारे में रेखा के भाई की भूमिका निभाई थी।

Shafi Inamdar

टीवी शो से हुए थे मशहूर

सिर्फ फिल्म ही नहीं, शफी ईनामदार ने टीवी में भी स्टारडम हासिल की या यूं कहें कि आज वह घर-घर में टीवी सीरियल्स के लिए ज्यादा मशहूर हुए। उन्हें 1984 में आए टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' में रंजीत की भूमिका निभाकर स्टारडम मिला था। इसके बाद वह मिर्जा गालिब और आधा सच आधा झूठ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

वर्ल्ड कप देखते हुई गई थी जान

शफी ईनामदार को क्रिकेट से प्यार था। वह शूट के बीच लोगों से स्कोर पूछा करते थे। 1996 में वह भारत का वर्ल्डकप मैच देखने भी गए थे। 1996 में ईडन गार्डन में भारत बनाम श्रीलंका का क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच था। यह सेमी फाइनल मैच थे जिसमें भारत को हार मिली थी। ऐसा कहा जाता है कि शफी भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया था जिसके चलते उनकी जान चली गई थी।

Shafi inamdar movie

उसी दौरान अभिनेता टीवी शो 'तेरी भी चुप मेरी भी चुप' में काम कर रहे थे। हालांकि, निधन के बाद यह शो बंद गया था। उन्होंने करीब 50 फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें- वकालत छोड़ बने कॉमेडी के 'बहादुर', एक साथ करते थे 16 फिल्मों की शूटिंग; एक शौक बना मौत की वजह

यह भी पढ़ें- 300 फिल्में और करोड़ों मुस्कान, आज इलाज के लिए मोहताज! 86 साल के एक्टर की बेबसी देख टूट जाएगा दिल