300 फिल्में और करोड़ों मुस्कान, आज इलाज के लिए मोहताज! 86 साल के एक्टर की बेबसी देख टूट जाएगा दिल
दिग्गज कॉमेडियन दिनेश हिंगू, जिन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है, 86 साल की उम्र में आर्थिक तंगी ...और पढ़ें

86 साल की उम्र में आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिग्गज एक्टर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ कलाकार हिंदी सिनेमा में ऐसे रहे हैं, जिन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है और इन्हीं में से एक रहे हैं एक्टर दिनेश हिंगू, जो सिनेमा के उन दिग्गज कॉमेडियन्स में से हैं, जिनकी केवल एक हंसी या अजीब चेहरे बनाने मात्र से थिएटर तालियों से गूंज उठता था। लेकिन आज उसी कलाकार की दास्तां सुनकर आंखें नम हो जाती हैं।
काम की तलाश में हैं 86 साल के एक्टर
दिनेश हिंगू सिनेमा के उन एक्टर्स में से रहे हैं, जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीता है। ज्यादातर फिल्मों में वह ऐसे ही किरदारों में दिखे हैं। हालांकि हाल ही में 86 वर्षीय एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि आज वक्त की ऐसी मार है कि उनके पास डॉक्टर से इलाज करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं रहते हैं।
यह भी पढ़ें- 55 साल पहले आया हेलेन का वो गाना, Asha Bhosle की आवाज पर मचा था बवाल; बैन हुआ था कल्ट सॉन्ग

वीडियो में वह कहते हुए नजर आए हैं कि,
हां अब मैं 86 साल का हो गया हूं। काम के सिलसिले में कभी-कभार बाहर जाता हूं। पिछले दिनों मैं गिर गया था, जिससे मेरे हाथ पर भी चोट लग गई थी। हालांकि अब चोट ठीक है, पर हां चोट के चलते हाथ में दर्द हुआ। डॉक्टर के पास जाने के लिए आपके पास उतने पैसे भी चाहिए। डॉक्टर के पास जाओ तो वह लूटते हैं। कभी कहते हैं कि 5 हजार लगाओ तो कोई कहता है कि 6 हजार लाओ।
इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया कि कैसे वो इतने सालों से सिनेमा में काम कर रहे हैं और चैरेक्टर आर्टिस्टों को उतना पैसा नहीं मिलता है। इसीलिए उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें काम करना पड़ रहा है।
View this post on Instagram
300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
आपको बता दें कि दिनेश हिंगू सिनेमा के जाने-माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने खुद बताया कि कैसे वो ब्लैक एंड व्हाइट एरा से काम करते आ रहे हैं। उन्होंने भारत भूषण के साथ तकदीर में काम किया था। इसके बाद से वह लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दिनेश हिंगू 1940 को बड़ौदा में हुआ था। दिनेश हिंदू ने अपने करियर की शुरुआत 1967 में आई फिल्म तकदीर से ही की थी। वह अपनी बॉडी लैंग्वेज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने गए। 70, 80 और 90 के दशक में वह हर बड़े स्टार अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान के साथ नजर आए। 'बाजीगर', 'नो एंट्री', 'हेरा फेरी', 'नमक हलाल', 'करण अर्जुन', 'खिलाड़ी', 'हम आपके हैं कौन', 'जुदाई' और 'अनुभव' समेत कई फिल्मो में काम किया।
आपको बता दें कि, उनका पारसी लहजा और हकलाकर हंसने वाला अंदाज उनकी यूएसपी था। जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य के कारण दिनेश हिंगू (Dinesh Hingoo) को काम मिलना बंद हो गया।
धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के नए डायरेक्टर्स और कास्टिंग एजेंट्स उन्हें भूल गए, जो कलाकार कभी सेट की जान होता था, वह अपने घर की चारदीवारी में सिमट कर रह गया। इसीलिए आज वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और काम भी उन्हें उतना नहीं मिल रहा है।
