विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर बना Salman Khan का वो गाना, रेखा भारद्वाज ने दी थी आवाज; इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:20 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म का ये आइकॉनिक गीत आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इंटरनेट पर छाया हुआ है सलमान खान का ये गीत

इंटरनेट पर छाया हुआ है सलमान खान का ये गीत  

HighLights

  1. इंटरनेट पर छाया हुआ है सलमान खान का ये गीत  

  2. रेखा भारद्वाज ने दी आइकॉनिक गीत को आवाज

  3. ठुमरी पर बना है 'भाईजान' की फिल्म का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां नई चीजें तो ट्रेंड करती ही हैं बल्कि कई पुराने गानों, फिल्मों के आइकॉनिक सीन को भी यह ट्रेंडिंग बना देता है। अक्सर हम ये धुनें सुन तो लेते हैं लेकिन हमें पता ही नहीं होता कि आखिर इस धुन के पीछे क्या कहानी है?

कई बार इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा या कहानी छुपा होता है जो इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बना देता है। एक ऐसा ही गीत आजकल इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है जिसे सुनकर तो लगता है कि यह कोई लोकगीत है लेकिन असल में यह एक फिल्म का गीत है जो ठुमरी पर आधारित है।

इंटरनेट पर छाया हुआ है ये गीत

हम बात कर रहे हैं पवन उड़ावे बतिया (Pawan Udave Batiya) गाने की। यह गाना आपने कई रील्स (Instagram Reels) और यू्ट्यूब शॉर्ट्स (Youtube Shorts) में सुना होगा। दरअसल ये गीत है 2010 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म वीर का।

salman (24)

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान

राजस्थानी लोकगीत नहीं ठुमरी पर आधारित है गाना

अक्सर लोग इसे सुनते ही इसके अंदाज और धुन से इसे राजस्थानी लोकगीत समझ लेते हैं लेकिन असल में यह शास्त्रीय ठुमरी पर आधारित गीत है। इस आइकॉनिक गाने को रेखा भारद्वाज ने अपनी सूफियाना आवाज में सजाया है। इतना ही नहीं उनके साथ इसे शारिब साबरी, तोशी साबरी और शबाब साबरी ने भी इसे आवाज दी है।

इस गाने का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने दिया है। वहीं इसके दिल छूने वाले लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं। 16 साल पहले बना ये गीत सोशल मीडिया के दौर में फिर से म्यूजिक लवर्स के बीच धूम मचा रहा है।

'वीर' के बारे में

'वीर' 2010 एपिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है और इसे विजय गुलानी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, जरीन खान और सोहेल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन...', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।