विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूलों की प्रार्थना में 46 साल से गूंज रहा पंचम दा का गाना, ट्रेन में पद्मिनी कोल्हापुरे ने गाया था कालजयी गीत

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:52 PM (IST)

आरडी बर्मन ने 46 साल पहले एक ऐसा गाना बनाया थो, जो एक चलती ट्रेन में शूट हुआ था। आज ...और पढ़ें

46 साल से स्कूलों की प्रार्थनाओं में बच्चे गाते हैं आरडी बर्मन का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम

46 साल से स्कूलों की प्रार्थनाओं में बच्चे गाते हैं आरडी बर्मन का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्कूलों में हर सुबह बच्चे आरडी बर्मन के गाने पर करते हैं प्रार्थना

  2. पिछले 46 सालों से स्कूलों में पद्मिनी कोल्हापूरे की आवाज का जादू

  3. चलती ट्रेन में फिल्माया गया था कई फिल्म सितारों के साथ गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। महबूबा-महबूबा से लेकर यम्मा-यम्मा और पिया तू अब तो आजा जैसे कई कल्ट क्लासिक गानों में अपनी सुरीली आवाज देने वाले दिग्गज गायक और संगीतकार आरडी बर्मन (RD Burman) ने फैंस को कई यादगार गाने दिए हैं। जो धुन वह बनाते थे उसमें एक अलग ही कशिश थी।

46 साल पहले सबके प्यारे पंचम दा ने एक ऐसा गाना कंपोज किया था, जो चलती ट्रेन में फिल्माया गया था। आपदा पर बेस्ड उनका कंपोज किया गया ये गीत आज भी हिंदुस्तान के कई स्कूल्स में बच्चे प्रेयर के रूप में गाते हैं।

आरडी बर्मन का ये गाना बन चुका है स्कूली प्रार्थना

स्कूल में सुबह-सुबह बोली जाने वाली प्रार्थनाओं में सिर्फ 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' और 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम ही नहीं है', बल्कि आरडी बर्मन का 46 साल पहले आया कालजयी गीत 'तेरी है जमीं...तेरा आसमां भी है', जिसका म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया है और इसके लिरिक्स उर्दू शायर साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं। इस कल्ट गीत को आवाज एक्ट्रेस और सिंगर पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी है।

खास बात ये है कि फिल्म का गीत 'तेरी है जमीं तेरा आसमां' बच्चों और शिक्षकों की सिचुएशन पर ही फिल्माया गीत है। जिसमें चलती ट्रेन में बच्चे खुशी-खुशी ट्रिप पर जाते हैं, लेकिन तभी ट्रेन में आग लग जाती है और सभी स्कूल के बच्चे हिम्मत रखते हुए भगवान से प्रेयर करते हुए ये गीत गाते हैं। इस गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे ने सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दी, बल्कि उन पर ये गाना फिल्माया भी गया है।

Screenshot 2026-09-29 174732

वडोदरा के रेलवे स्टेशन पर हुई थी फिल्म की शूटिंग

जिस फिल्म में बच्चों पर यह गीत फिल्माया गया है, उसका टाइटल 'द बर्निंग ट्रेन' है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापूरे के अलावा धर्मेंद्र, विशाल देसाई, विनोद खन्ना, जितेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, नीतू कपूर, विनोद मेहरा, डैनी डेंजोंगप्पा, नवीन निश्चल, सिमी ग्रेवाल, आशा सचदेव सहित कई एक्टर्स नजर आए थे।

फिल्म के निर्देशन की कमान बी.आर.चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने संभाली थी। फिल्म एक एक्शन डिजास्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी एक सुपरफास्ट ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस ट्रेन में अपना बदला लेने के लिए एक शख्स बम फिट कर देता है। उसमें यह दिखाया गया है कि अगर ट्रेन कहीं भी रुकी तो ब्लास्ट हो जाएगा। धर्मेंद्र सहित ट्रेन में मौजूद बच्चे इस सिचुएशन से कैसे निकलते हैं। कहानी इसी बारे में है। फिल्म के कुछ हिस्से वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भी शूट हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का वो आइकॉनिक गाना जो बना सुपरहिट TV सीरियल की पहचान, घर-घर में 'रात' को बजने लगा था गीत!

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle का 60 साल पुराना गाना, आज इस पर जमकर झूम रहे Gen Z; चमका दिया था आरडी बर्मन का करियर