विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असहिष्णुता वाले बयान पर अब रवीना ने आमिर पर साधा निशाना

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 09:03 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने सोमवार को बयान दिया था कि उनकी पत्नी किरण राव देश छोड़ना चाहती हैं, क्योंकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने सोमवार को बयान दिया था कि उनकी पत्नी किरण राव देश छोड़ना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें यहां बढ़ रही असहिष्णुता से डर लगने लगा है। इसके बाद से ही हर ओर से आमिर की आलोचना की जा रही है।

सलीम खान के बर्थडे पर अरबाज ने शेयर की ये फैमिली सेल्फी

नेता ही नहीं, फिल्मी हस्तियां भी आमिर के इस बयान का विरोध कर रही हैं। आमिर की को-स्टार रही रवीना टंडन ने भी ट्विटर पर आमिर को जमकर लताड़ा है।

रवीना ने कहा कि जो लोग नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें, वो इस सरकार को गिराना चाहते हैं। दुख की बात है कि ऐसे लोग राजनीति के लिए देश को शर्मसार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि इस देश में हमेशा कुछ न कुछ होता रहेगा, लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ऐसी बातें फैलाना ठीक नहीं हैं।

उन्होंने 26/11 हमले का जिक्र करते हुए कहा, 'इन लोगों को उस वक्त डर क्यों नहीं लगा जब मुंबई को बम धमाकों से दहलाया जा रहा था। या 26/11 के लिए सुरक्षा तोड़ी गई।'

अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे एक्टर्स ने भी आमिर के बयान का विरोध किया है, जबकि रजा मुराद और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने भी आमिर का साथ दिया है।

इस बीच आमिर के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पिछले दिनों शाहरुख खान ने भी देश में बढ़ रही अहिष्णुता पर बयान दिया था, जिसके बाद वो नेताओं के निशाने पर आ गए थे।

दया भाभी की शादी में 'तारक मेहता' की टीम को नहीं मिला न्योता