Rashmika Mandanna ने 'गुडबाय' के शेड्यूल को किया रैप, सोशल मीडिया पर शेयर किया रैप पार्टी का फोटो
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही महानायक के साथ फिल्म गुडबाय में नजर आने वाली हैं। अब उन्होंने अपने मुंबई शेड्यूल को रैपअप कर लिया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री तस्वीर शेयर कर दी है। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही महानायक के साथ फिल्म गुडबाय में नजर आने वाली हैं। अब उन्होंने अपने मुंबई शेड्यूल को रैपअप कर लिया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री तस्वीर शेयर कर दी है। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है।
पहली तस्वीर में अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म के अपने को-स्टार पावेल गुलाटी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता पावेल गुलाटी डांस करते दिख रहे हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रैपअप पार्टी की तस्वीरें शेयर कर दी है। वही इस फोटो को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और फिल्म के मुंबई शेड्यूल के रैपअप के बारे में जानकारी दी है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘शेड्यूल रैप! घर में डीजे अमिताभ बच्चन के साथ खूबसूरत रात!’ हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मास्क लगाना भूल जाती है। इसके बाद उन्हें यहां मौजूद एक शाख्स कार से मास्क निकाली कर देता है। इस दौरान अपने फेस एक्सप्रेशन और प्रतिक्रिया के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने खूब खरी कोटी सुनाई थी।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता सिद्धार्थ मोल्हत्रा के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 70 के दशक की भारत के पाकिस्तान पर किए गए सबसे बड़े मिशन की घटना पर आधारित है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में रश्मिका और सिद्धार्थ के अलावा शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा नजर आने वाले हैं।