Mysaa: टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! रश्मिका मंदाना के खूंखार और एनर्जेटिक अवतार ने खड़े किए रोंगटे, नया गाना रिलीज
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' रिलीज हो गया है, जिसे अभिनेत्री ने 'वॉर क्राई' बताया है।
-1793676167691_m.webp)
मायसा से दमदार रोल में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
HighLights
'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' हुआ रिलीज
रश्मिका मंदाना ने गाने को 'वॉर क्राई' बताया
फैंस ने रश्मिका के दमदार डांस की सराहना की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म मायसा से उनका पहला सिंगल, 'ओ मायसा रे' (O Mysaa Re), आखिरकार रिलीज हो गया है। म्यूजिक वीडियो की एक क्लिप शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने गाने के बारे में अपने विचार भी शेयर किए।
रश्मिका ने गाने को एक 'वॉर क्राई' बताया। वीडियो में रश्मिका के दमदार डांस मूव्स देखकर, कई फैंस ने कहा कि इसे देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।
करेगी रणबाली से अच्छा कलेक्शन
वहीं, कई लोगों ने यह भी उम्मीद जताई कि मायसा में उनके और उनके पति विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' से भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है।
अपने डांस सीक्वेंस की एक क्लिप शेयर करते हुए, रश्मिका ने गाने के बारे में लिखा, ' मायसा रे!! ए वार क्राई! दर्द और गुस्से की एक चीख! एक जागृति!! अब यह सब आपका है!' इसके बाद से कमेंट्स सेक्शन में फैंस ने तुरंत अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
O Mysaa Re!! A war cry! A scream of pain and rage! An awakening!! All yours now! @rawindrapulle @jakes_bejoy @suddalaashokte1 @Sindhujas13 @brindagopal @kshreyaas #NaveenSasi @unformulafilms @tseriessouth https://t.co/4qLeUFdnuw
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 2, 2026
फैंस ने कमेंट सेक्शन में की तारीफ
गाने का वीडियो देखकर एक यूज़र ने ट्वीट किया, 'मुझे पक्का यकीन है कि 'MYSAA' 'राणाबाली' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी।' एक अन्य यूजर ने गाने में रश्मिका के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, 'हर फ्रेम में गहरे दुख से युद्ध की ओर एक अद्भुत बदलाव दिखता है; रश्मिका सिर्फ गुस्से का अभिनय नहीं कर रही हैं, बल्कि वे पूरी तरह से उस गुस्से में ढल गई हैं।'
एक और यूजर ने अभिनेत्री और फिल्म में उनके अलग लुक की तारीफ करते हुए कहा,'रश्मिका एकदम अलग ही अंदाज में हैं! उनकी एनर्जी, विजुअल्स इसे और भी खास बना रहे हैं।'
Every frame captures a divine transition of deep seated grief into Warfare, Rashmika does not just perform the wrath, she embodies it 💥 #Mysaa #RashmikaMandanna https://t.co/CQXlbmXlUn
— SrivalliDiaries (@SrivalliDiaries) November 2, 2026
एक्शन-थ्रिलर फिल्म है मायसा
'माइसा' एक आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका एक बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगी। रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित यह फिल्म गोंड आदिवासी समुदाय की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी उसके दर्द, नुकसान और अस्तित्व की लड़ाई के सफर को दिखाती है। अपने पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग, रश्मिका इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। वह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी जो गुस्से और बदले की भावना से प्रेरित है।
'मायसा' 27 नवंबर, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के ट्रोलर्स को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब, 'कॉफी विद करण 9' में एक्ट्रेस ने सुनाई थी आपबीती
यह भी पढ़ें- 'सब भाड़ में जाओ...', 'कॉफी विद करण' कॉन्ट्रोवर्सी पर Rashmika-Vijay ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।