विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashmika Mandanna के ट्रोलर्स को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब, 'कॉफी विद करण 9' में एक्ट्रेस ने सुनाई थी आपबीती

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:08 PM (IST)

हाल ही में 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के एपिसोड में रश्मिका मंदाना अपने हसबैंड और एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ नजर आईं।

'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आईं रश्मिका मंदाना

'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आईं रश्मिका मंदाना 

HighLights

  1. 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आईं रश्मिका मंदाना 

  2. सोशल मीडिया लहजे को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

  3. जावेद अख्तर ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ और हिंदी फिल्मों में अपने एक्टिंग की छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में कॉफी विद करण के 9वें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं। यहां वे अपने पति और अभिनेता विजय देवराकोंडा के साथ नजर आईं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर अपने बोलने के लहजे (accent) को लेकर ऑनलाइन आलोचनाओं के घेरे में रही हैं। लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि ऐसी आलोचनाओं की वजह से उनके काम के चुनाव पर कोई असर पड़े।

जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) सीजन 9 के हालिया एपिसोड में उन्होंने उस ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की जिसका उन्हें सामना करना पड़ा है। अब भारतीय सिनेमा के दिग्गज लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

जावेद अख्तर ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर अपनी बात रखी है। उन्होंने X पर लिखा, 'जिन्हें 'तमिल एक्ट्रेस' रश्मिका के उच्चारण से कोई दिक्कत है, उन्हें तमिल भाषा की कुछ पंक्तियां पढ़ने के लिए दी जानी चाहिए। तमिल दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, देखते हैं कि वे इसे कितनी अच्छी तरह बोल पाते हैं। भाषा को लेकर यह झूठी और बेबुनियाद श्रेष्ठता की भावना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है'।

javed (10)

रश्मिका ने आलोचनाओं पर की बात

आलोचना पर बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, 'जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है, तब से मुझे किसी न किसी बात पर आलोचना या ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है - चाहे वह मेरी परफॉर्मेंस हो, भाषा हो, एक्टिंग हो, या फिर मेरा लहजा (accent) - कुछ भी हो सकता है। इसलिए, मैंने कभी अपने लिए कोई रुकावट नहीं खड़ी करना चाही।

मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहती थी, बल्कि मैं हर इंडस्ट्री में काम करना चाहती थी। मैं सिर्फ एक भाषा नहीं बोलना चाहती थी, बल्कि मैं सभी भाषाएं बोलना चाहती थी'।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

सोशल मीडिया पर रश्मिका के हिंदी डायलॉग बोलने के तरीके ने कई बार लोगों का ध्यान खींचा है और कुछ दर्शकों ने हिंदी फिल्मों में उनके लहजे (accent) पर सवाल भी उठाए हैं। 2025 में हॉरर-कॉमेडी 'थामा' और 2026 में 'कॉकटेल 2' के रिलीज होने के बाद यह बहस फिर से शुरू हो गई। 'एनिमल', 'छावा' और 'सिकंदर' में भी उनके काम को लेकर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी Sridevi की कमबैक फिल्म, सुपरस्टार ने 15 साल बाद की थी फिल्मों में वापसी