Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादशाह ने पहली बार भोजपुरी में गाया गाना, 'पानी पानी' का नया वर्जन यूट्यूब पर वायरल, वीडियो में देखें खेसारी-अक्षरा की धमाकेदार जोड़ी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Dec 2021 06:36 PM (IST)

    बादशाह का साल का ग्लोबल हिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज हो चुका है। इस गानें में भोजपुरी सेंसेशन जोड़ी ने इस गानें में अपनी केमिस्ट्री से आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Paani Paani Bhojpuri Song youtube Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Paani Paani Bhojpuri Song :भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज बॉलीवुड से किसी मामले में कम नहीं है। आज भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों तक होती है। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी अब एक हिट सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जी हां, बॉलीवुड रैपर बादशाह का साल का ग्लोबल हिट सॉन्ग 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन रिलीज हो चुका है। इस गानें में भोजपुरी सिनेमा के दो सेंसेशन जोड़ी ने इस गानें में अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी है। ये कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की सुपर​हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव हैं। दोनों ने आगे में अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। यहां देखें गाना...                                                                बॉलीवुड रैपर बादशाह के सुपरहिट सॉन्ग 'पानी पानी' के हिंदी गाने के बाद अब इसके भोजपुरी वर्जन ने भी रिलीज होते ही तहलका ​मचा दिया है। इस गाने में सेंसेशनल गर्ल अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने हर किसी को दीवाना बना दिया हे। इस गाने के लॉन्च के दौरान खेसारी लाल यादव, प्रसिद्ध एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा, गायिका ऋणी चंद्रा मौजूद रहे। गाने में हमेशा की तरह ही बादशाह का स्वैग देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादशाह गाने में पहली बार भोजपुरी रैप करते नजर आ रहे हैं। जबकि गाने की फीमेल आवाज सिंगर रिनी चंद्रा ने दी हैं, जिसे आस्था गिल ने हिंदी ओरिजिनल में गाया था।गाने में अक्षरा सिंह के मूव्स फैंस के होश उड़ा रहे हैं। वहीं अक्षरा और खेसारी 'पानी पानी' का सिग्नेचर हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें के 'पानी पानी' सॉन्ग इस साल का सबसे हिट गाना रहा है।