Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh ने '83 के हीरो' कपिल देव के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल वीडियो, लिखा इमोशनल नोट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 10:28 AM (IST)

    रणवीर सिंह इस साल 83 के अलावा जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे जिसमें वो एक गुजराती किरदार निभा रहे हैं। रणवीर फिलहाल रोहित शेट्टी के साथ सर्कस की शूटिंग कर रहे हैं जो कॉमेडी फ़िल्म है। रणवीर आख़िरी बार पर्दे पर 2019 में दिखे थे।

    Hero Image
    कपिल देव के साथ रणवीर सिंह। फोटो- मिड-डे

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट जगत के लीजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव 6 जनवरी को 62 साल के हो गये। कबीर ख़ान निर्देशित फ़िल्म में उनका किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कपिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल की कुछ झलकियां दिखायी गयी हैं। इस वीडियो के साथ रणवीर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर ने लिखा- प्रतिमा के कद वाले कप्तान। बेहतरीन इंसान। हमें अपनाने और आपकी असाधारण कहानी बताने की अनुमति देने के लिए आपका शुक्रिया। इस ख़ास दिन पर कपिल देव को अच्छी सेहत और ख़ुशियों के लिए बधाई। इसके साथ रणवीर ने यह 83 है, हैशटैग भी लिखा। बता दें, 83 भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनायी गयी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 2021 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है। रणवीर के अलावा कई जाने-माने कलाकार विभिन्न क्रिकेटर्स के किरदार निभाते नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी टीम मैनेजर की भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण भी एक ख़ास रोल में दिखेंगी, जो कपिल की पत्नी रोमी देव का बताया जाता है। बाकी कलाकारों में साकिब सलीम, जतिन सर्ना, बमन ईरानी, ताहिर राज भसीन आदि शामिल हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    83 पिछले साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। इसके बाद इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की चर्चा भी छिड़ी, मगर फ़िल्म के बड़े कैनवास को देखते हुए इसे सिनेमाघरों में ही उतारने का फ़ैसला किया गया। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 83 (@83thefilm)

    रणवीर सिंह इस साल 83 के अलावा जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे, जिसमें वो एक गुजराती किरदार निभा रहे हैं। रणवीर फिलहाल रोहित शेट्टी के साथ सर्कस की शूटिंग कर रहे हैं, जो कॉमेडी फ़िल्म है। रणवीर आख़िरी बार पर्दे पर 2019 में दिखे थे, जब ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म गली बॉय रिलीज़ हुई थी।