Ranveer Singh Nude Photoshoot: रणवीर सिंह के घर पहुंची मुंबई पुलिस, 22 तारीख तक होना होगा पेश
Ranveer Singh Nude Photoshoot न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद रणवीर सिंह की मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रणवीर सिंह के घर शुक्रवार को मुंबई पुलिस पहुंची थी लेकिन एक्टर उस दौरान अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह ने बीते महीने जुलाई में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। जहां उनके न्यूड फोटोशूट पर उन्हें बॉलीवुड सहित टीवी के कई सितारों का सपोर्ट मिला, तो वहीं कई जगहों पर एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई। हालांकि रणवीर सिंह की जब ये फोटोज सामने आई थीं तो उस समय शायद ही रणवीर सिंह ने ये सोचा होगा कि उनका एक न्यूड फोटोशूट उन्हें एक बड़ी मुसीबत में डाल देगा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद अब रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है और उन्हें उनका बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है।
रणवीर सिंह को पूछताछ के लिए होना होगा पुलिस के सामने पेश
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को रणवीर सिंह के घर मुंबई पुलिस उन्हें नोटिस देने के लिए पहुंची थी। लेकिन वह अपने घर पर नहीं थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस लौट गई, लेकिन रणवीर सिंह को 22 अगस्त तक अपना बयान दर्ज करवाने के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश होना होगा। आपको बता दें कि एएनआई ने अपने ट्वीट में बताया था कि रणवीर सिंह के खिलाफ 25 जुलाई को मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
View this post on Instagram
क्यों हुआ था रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर इतना बवाल
रणवीर सिंह अपने फोटोशूट में जमीन पर बैठे हुए हैं और उन्होंने ऊपर से नीचे तक कुछ नहीं पहना हुआ है। रणवीर सिंह के इन फोटोज को देखने के बाद फैंस ने भी उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया था। रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जयेशभाई जोरदार के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।