Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने दर्ज कराया अपना बयान, ढाई घंटे तक मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

    Ranveer Singh Nude Photoshoot मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने आज मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। एक्टर के खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 02:00 PM (IST)
    Hero Image
    Ranveer Singh recorded his statement in the nude photoshoot case

    नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई पुलिस ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज किया। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। इस केस में पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी ने मीडिया से कहा कि एक्टर सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि रणवीर सिंह अपने बयान दर्ज कराने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन से निकले। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अभिनेता को फिर से बुलाया जा सकता है।

    शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में दावा किया था कि अभिनेता ने 'महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी न्यूड तस्वीरों से उन्हें ठेस पहुंचाई है।' शिकायत के आधार पर, पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री,), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (अश्लील शब्द, इशारा या कार्य करने का इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी।

    बता दें कि रणवीर सिंह ने जुलाई महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस फोटोशूट पर बॉलीवुड दो भागों में बंट गया। कुछ तो हुमा कुरैशी और जोया अख्तर जैसे सेलेब्स जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। तो वहीं बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रणवीर सिंह की आलोचना की थी। 

    न्यूड फोटोशूट रणवीर सिंह के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस में उनके खिलाफ जहां एफआई दर्ज हुई वही और सोशल मीडिया पर भी उनका बायकॉट ट्रेंड करने लगा। इससे पहले खबर आई थी कि 22 अगस्त को रणवीर सिंह को अपना बयान दर्ज करवाना था। व्यस्त होनों के चलते एक्टर ने इस डेट को आगे बढ़वा लिया था।