विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणवीर सिंह की Pralay पर 'लीक' का खतरा, मेकर्स ने सेट पर कसा सुरक्षा का शिकंजा?

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:30 PM (IST)

अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंग मूवी प्रलय की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने अब एक बड़ा प्लान बनाया है।

रणवीर सिंह की प्रलय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रणवीर सिंह की प्रलय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रणवीर सिंह की अगली फिल्म प्रलय

  2. प्रलय के सेट पर कसा जाएगा शिकंजा

  3. लीक हो चुके हैं प्रलय के फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के हर सीन बनने में पैसों के साथ सैकड़ों लोगों की मेहनत लगती हैं। ऐसे में फिल्मकार चाहते हैं कि उनकी फिल्मों से जुड़े हर दृश्य, वीडियो और कंटेंट उनके सुनियोजित समय पर ही आए। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मों के सेट से शूटिंग के फुटेज लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म प्रलय के सेट से भी ऐसे दो फुटेज लीक हो चुके हैं।

हालांकि, अब निर्माता इस मामले में कोई ढील नहीं बरतना चाहते हैं। ऐसे में खबरें हैं कि भविष्य में फिर ऐसा न हो इसलिए सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रलय के सेट पर लगेगी पाबंदी

लंबे समय से फिल्म प्रलय को लेकर रणवीर सिंह का नाम चर्चा में बना हुआ है। धुरंधर 2 की सफलता के बाद ही उन्होंने इस मूवी की शूटिंग कर दी थी। शूटिंग सेट से एक्टर की कई फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर जमकर सामने आए, जिन पर पाबंदी लगती हुई दिख सकती है। 

PRALAY MOVIE (1)

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे किसी भी तरह की अनधिकृत फुटेज बाहर न आए, इसके लिए निर्माताओं ने सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही शूटिंग की लोकेशन ही बदल दी है।

अब फिल्म की शूटिंग मुंबई के बोरीवली स्थित एक स्टूडियो के बंद सेट (क्लोज्ड सेट) में होगी, जहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। हाल ही में रणवीर ने इसी स्टूडियों मे करीब 200 जूनियर कलाकारों के साथ एक एक्शन सीन की शूटिंग की है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई थी।

PRALAY MOVIE

उसके बाद फिल्म के सेट से पहले सितंबर में और फिर नवंबर में विजुअल लीक की दो घटनाएं सामने आई। जय मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं।

कब रिलीज होगी प्रलय

फिलहाल मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि रणवीर सिंह की प्रलय को कब रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2028 में प्रलय बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। आधिकारिक रिलीज डेट के एलान का सबको इंतजार है। 

यह भी पढ़ें- 'सोने का बिस्कुट कोई..., 'Pralay में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अमोल गुप्ते, ओटीटी और पैसों पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh को इस एक्टर ने 24 बार मारा था थप्पड़, सूज गए थे 'धुरंधर' के गाल; डायरेक्टर को नहीं पड़ा फर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।