दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस की 'गहराइयों' में डूबे रणवीर सिंह, समंदर के बीचों-बीच ऐसे दी बीवी को बधाई
गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में अनन्या पांडेय सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। करण जौहर ने फिल्म का निर्माण किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। फिल्म में अपने अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण को काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई। दोनों के बीच कई इंटेंस रोमांटिक सीन फिल्माये गये थे, जिन्हें गानों और ट्रेलर में देखा जा सकता है।
इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका को गहराइयां वाले अंदाज में फोटो पोस्ट करके बधाई दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें समंदर के बींचो-बीच वो दीपिका किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें दीपिका की परफॉर्मेंस को मास्टर क्लास बताया है। रणवीर ने लिखा कि उन्हें दीपिका पर गर्व है। रणवी-दीपिका की इस सुपर रोमांटिक फोटो पर कई सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें, करण जौहर निर्मित और शकुन बत्रा निर्देशित गहराइयां की कहानी में बीच हाउस और समंदर के बीच कई दृश्य फिल्माए गये हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऐसे ही दृश्यों में सामने आती है। छपाक के बाद दीपिका गहराइयां के साथ लीड रोल में लौटी हैं। उनकी यह पहली फिल्म भी है, जो सीधे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
View this post on Instagram
इससे पहले भी रणवीर ने दीपिका के साथ कार में बेकाबू गाने पर मस्ती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बता दें, रणवीर की पिछली फिल्म 83 है, जो क्रिकेट विश्व कप में भारत की पहली जीत पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभायी थी। हालांकि, फिल्म में दीपिका की मौजूदगी अधिक देर तक नहीं रही थी।
View this post on Instagram
गहराइयां में दीपिका के साथ अनन्या पांडेय और धैर्य करवा भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। दीपिका की जोड़ी सिद्धांत के साथ बनायी गयी है। दीपिका ने इस फिल्म का साथी कलाकारों के साथ खूब प्रचार किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।