Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh nude photoshoot: रणवीर सिंह ने पुलिस से मांगा दो हफ्ते का वक्त, 22 अगस्त को था होना था पेश

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:37 PM (IST)

    Ranveer Singh nude photoshoot Row न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब रणवीर सिंह को 22 अगस्त को अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन अभिनेता ने अब पुलिस से दो हफ्ते का वक्त मांगा है।

    Hero Image
    Ranveer Singh asked the police for two weeks.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते जुलाई एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था। उन्हें जहां इस फोटोशूट के लिए कई बॉलीवुड सितारों का समर्थन मिला तो कई स्टार्स ने उनकी जमकर भत्सना की थी। अब जानकारी आ रही हैं कि रणवीर ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का वक्त मांगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता द्वारा पुलिस वक्त मांगने की जानकारी समाचार एंजेसी ने अपने ट्वीट में दी है। एंजेसी ने ट्वीट में लिखा, न्यूड फोटोशूट विवाद चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को कल यानी 22 अगस्त को पेश होना था। लेकिन अब अभिनेता ने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का वक्त मांगा है। साथ ही ट्वीट में जानकारी देते हुए बाताया कि अब चेंबूर पुलिस द्वारा अभिनेता के पेश होने की नई तारीख तय कर नए सिरे से समन भेजा जाएगा।

    वहीं, अभिनेता के खिलाफ एक एनजीओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुंबई स्थित चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत पर अभिनेता के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की विभिन्न धाराओं एफआईआर दर्ज की थी और उन्हें समन भेजते हुए 22 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने का वक्त दिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    आपको बता दें, रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिनमें वो बिना कपड़ों के जमीन पर लेटकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नई जंग शुरू हो गई थी।

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

    वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner