Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट में रणवीर सिंह ने मचाया तहलका, बोले- मुझे नेकेड होने से...

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 07:49 AM (IST)

    Ranveer Singh Nude Photoshoot एक्टर रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के फोटोशूट के लिए न्यूड पोज दिए हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इसके बारे में उन्होंने खुलकर बात भी की है। रणवीर ने कहा कि उन्हें नेकेड होना कोई बड़ी बात नहीं लगती।

    Hero Image
    ranveer singh Nude Photoshoot Goes Viral (Image:bolly_newzz)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Naked Photos: रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अब तो उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से तहलका ही मचा दिया है। इंटरनेट पर रणवीर सिंह की बिना कपड़ों के फुल न्यूड तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। पहले पहल तो लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ कि बिना कपड़ों के रणवीर सिंह जमीन पर लेटकर कर क्या रहे हैं। इसके बाद जब कैप्शन पर नजर गई तब पता चला कि एक्टर ने किसी मैगजीन के फोटोशूट के लिए फुल न्यूड पोज दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh Nude Photos:

    रणवीर सिंह हर मामले में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से आगे निकल जाते हैं। दीपिका ने इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म गहराइयां में जमकर बोल्ड सीन दिए, तो रणवीर कैसे पीछे रहते। उन्होंने पेपर मैगजीन के लिए फुल न्यूड पोज दे डाले। तस्वीरों पर आप देखेंगे कि एक्टर बिना कपड़ों के कारपेट पर लेटे हुए हैं। वो अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह की फोटो का पोज बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रेरित है। बता दें कि बर्ट रेनॉल्ड्स ने भी इसी मैगजीन के लिए ऐसा ही फोटोशूट करवाया था। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी फिल्मों और फैशन के बारे में भी खुलकर बात की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gossip Girl💋👑 (@bolly_newzz)

    न्यूड फोटोशूट के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि, 'मुझे फिजिकली नेकेड होने से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारी आत्मा नेकेड ही होती है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए मैंने कपड़े उतारे हैं। मैं तो हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं, बस इतना है कि वो लोग शर्मा जाते हैं। पर मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता।

    View this post on Instagram

    A post shared by Paper Magazine (@papermagazine)

    हाल ही में रणवीर सिंह अपने फिल्म "जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे, जो कि इस साल की सबसे बुरी तरह से फ्लॉप हुई फिल्मों में से एक हैं। इसके अलावा उनके पास आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। साथ ही इस साल क्रिसमस पर वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे।