Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh Kiss Video: रणवीर सिंह का यह वीडियो अगर दीपिका पादुकोण देख लें तो शर्म से हो जाएंगी पानी-पानी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2022 04:23 PM (IST)

    Ranveer Singh Kiss Video in Wild रणवीर सिंह बेहद दिलचस्प कलाकार और शख्सियत हैं। उनका मस्तमौला अंदाज उन्हें अपनी पीढ़ी के दूसरे अभिनेताओं से अलग रखता ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ranveer Singh KISSES Bear Grylls On Neck. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह मनमौजी किस्म के एक्टर हैं। पर्दे पर उनका अभिनय जिनता सशक्त होता है, पर्दे के बाहर वो उतने ही अतरंगी हैं। रणवीर सिंह के ड्रेंसिंग सेंस की चर्चा खूब होती है। कभी भी कहीं भी कैसे भी कपड़े पहनकर निकल जाते हैं। ट्रोल होते हैं, मगर फर्क नहीं पड़ता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया के कैमरों के सामने भी उनकी बेपरवाही एक अलग ही मंजर पेश करती है, जिसका सब लुत्फ उठाते हैं। रणवीर की कुछ ऐसी ही बेतकल्लुफी अब नेटफ्लिक्स के शो रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड में नजर आयी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया में बवाल हो गया है और इस वीडियो क्लिप को शेयर करके लोग कमेंट कर रहे हैं।

    दरअसल, इस वीडियो क्लिप में रणवीर शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के गले पर किस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करके मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

    कई फैंस ने मीम्स भी शेयर किये हैं। बता दें, रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है। यह एक इंटरेक्टिव शो है, जिसमें फैंस भी रणवीर के साथ जुड़ सकते हैं। रणवीर शो में जंगल में एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं।

    रणवीर सिंह ने मंगलवार को कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें उनकी छुट्टियों की लग रही हैं। रणवीर ने इन तस्वीरों के जरिए दीपिका पर प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा- बेबी, तुम्हें प्यार करने को मैं प्यार करता हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर के फिल्मी करियर की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर के अभिनय को पसंद किया गया, मगर फिल्म नहीं चली। यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। रणवीर अब करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    इस फिल्म में वो धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन से सीनियर कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस साल रणवीर की अगली रिलीज सर्कस है, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।