ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई Dhurandhar 2 ? अलग-अलग 9 कैटेगरी में सबमिट किए शानदार गाने
ऑस्कर 2027 से चूकी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अगले साल होने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल ...और पढ़ें

धुरंधर 2 को ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिलेगी जगह/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
धुरंधर 2 के गाने 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए सबमिट हुए
फिल्म के म्यूजिक को 9 अलग-अलग कैटेगरी में भेजा गया
शाश्वत सचदेव के गानों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरधंर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। विश्वभर में आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला।
इस फिल्म के गाने और को भी वर्ल्डवाइड लोगों ने काफी पसंद किया। अब वर्ल्डवाइड 1850 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म के गानों और साउंड ट्रैक को ग्रैमी अवॉर्ड्स की अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट करने की खबर सामने आ रही है।
69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में छाएगा धुरंधर 2 का म्यूजिक?
टी-सीरीज और आदित्य धर की कंपनी B2B ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों और फिल्म के साउंड ट्रैक को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया जा रहा है। यह कैंपियन मुख्य रुप से कंपोजर शाश्वत सचदेव के फिर से, आरी-आरी और जाइए सजना जैसे गानों की प्रमुखता को दर्शाने के लिए किया जा रहा है।
इस कैंपियन के जरिए फिल्म के गानों को इंटरनेशनल पहचान मिलेगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से किया गया ये सबमिशन ग्रैमी नॉमिनेशन में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Songs) के म्यूजिक को जगह दिला ही देगा इस बात की अभी तक कोई गारंटी नहीं है। धुरंधर 2 के म्यूजिक को ग्रैमी में एंट्री तब ही मिलेगी अगर यह रिकॉर्डिंग एकेडमी के रुल्स और शर्तों से और वोटिंग प्रोसेस के पैमाने पर खरे उतरते हैं।
DHURANDHAR THE REVENGE for your GRAMMY®️ consideration. Thank you for all the love. 🔗 - https://t.co/huzbJe8xwS #ForYourConsideration #Grammys #RecordingAcademy #FYC @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios #B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia
— B62 Studios (@B62Studios) October 9, 2026
किन-किन कैटेगरी में भेजे गए धुरंधर 2 के गाने?
मेकर्स ने धुरंधर 2 का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें मूवी के गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए टोटल 9 कैटेगरी में सबमिट किया गया है। जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव का नाम 'विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रेक' कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया गया है। 'फिर से' गाने को 'बेस्ट सॉन्ग रिटर्न फॉर विजुअल मीडिया', 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' के लिए नॉमिनेशन कैटेगरी में शामिल किया गया।

इसके अलावा 'आरी-आरी' गाने को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी' में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया। अब देखना ये है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में फिल्म के कितने गाने और म्यूजिक अपनी जगह बना पाते हैं। ग्रैमी अवॉर्ड्स की बात करें तो इसका आयोजन 7 फरवरी 2027 में किया जाएगा।
