विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan ने देखी 3000 करोड़ी Dhurandhar, 8 महीने बाद पहली बार किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:21 PM (IST)

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने महीनों बाद पहली बार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 का रिव्यू किया है।

धुरंधर पर रणवीर सिंह का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

धुरंधर पर रणवीर सिंह का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. शाह रुख खान ने किया धुरंधर का रिव्यू

  2. 3 हजार करोड़ी धुरंधर की तारीफ में बोले एक्टर

  3. किंग में नजर आएंगे शाह रुख खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर (Dhurandhar) और धुरंधर द रिवेंज की रिलीज के महीनों बाद शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने दोनों पार्ट्स देखी और पहली बार इसका रिव्यू किया है।

रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बन गईं। इन फिल्मों को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सराहा। मगर शाह रुख ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। मगर अब उन्होंने भी इसका रिव्यू कर दिया है।

धुरंधर पर क्या बोले शाह रुख?

एक्स हैंडल पर आस्क SRK सेशन में जब एक यूजर ने शाह रुख खान से पूछा किया कि क्या उन्होंने धुरंधर फिल्म देखी है? तब एक्टर ने बिना किसी लाग-लपेट के दो टूक में फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मुझे दोनों पार्ट्स पसंद आए। पूरी टीम का शानदार काम।" 

 

शाह रुख से फैन ने की डिमांड

वहीं, एक यूजर ने शाह रुख से ऐसी डिमांड कर दी जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया। एक्टर ने कहा कि ऐसी रिक्वेस्ट पहली बार किसी ने की है। दरअसल, एक यूजर ने एक्टर से कहा कि रशियन एक्ट्रेस के साथ वह कोई एडवेंचर फिल्म करें। इस पर SRK ने जवाब दिया, "वाकई। ये रिक्वेस्ट तो पहली बार सुनी है।"

 

शाह रुख खान की आगामी फिल्म

शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग (King) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।

वहीं बात करें धुरंधर की तो आदित्य धर निर्देशित फिल्म के दो पार्ट्स आए और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। दोनों फिल्मों ने 3000 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म है। 

यह भी पढ़ें- 'पहले बाप ही आएगा,' King vs Avengers Doomsday क्लैश के बीच शाह रुख खान की दो टूक

यह भी पढ़ें- पहला 'खलनायक' जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के 'गब्बर' से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन?