विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1350 करोड़ी Dhurandhar को Oscar 2027 में क्यों नहीं मिली जगह? जूरी मेंबर बोले- 'ये भारत की संस्कृति...'

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:22 PM (IST)

1350 करोड़ का तगड़ा बिजनेस करने वाली धुरंधर को आखिर भारत की तरफ से ऑस्कर 2027 में क्यों नहीं भेजा गया, जूरी मेंबर के सदस्य ने इसकी असल वजह बताई।

इस कारण ऑस्कर 2027 में नहीं पहुंची धुरंधर/ फोटो-इंस्टाग्राम

इस कारण ऑस्कर 2027 में नहीं पहुंची धुरंधर/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. धुरंधर 2 को ऑस्कर 2027 के लिए न चुनने की वजह आई सामने 

  2. जूरी सदस्य विवेक वासवानी ने न चुने जाने का कारण बताया

  3. 14 में से कुल इतने जूरी मेंबर्स ने दिए थे धुरंधर को वोट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। इसके पहले और दूसरे दोनों पार्ट्स को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। फिल्म भले ही प्रॉफिट के मामले में हनुमान अंश (Hanuman Ansh) से पिछड़ गई, लेकिन अभी भी कमाई के मामले में यह 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म है।

कई उपलब्धियां हासिल करने वाली धुरंधर को छोड़कर 99वें एकडेमी अवॉर्ड्स में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए मराठी फिल्म गोंधळ को चुना गया, जिसकी वजह से कुछ फैंस उदास भी हुए। हालांकि, अब जूरी मेंबर के एक सदस्य ने धुरंधर को ऑस्कर के लिए न चुनने की वजह बताई है।

'धुरंधर ऑस्कर के लायक नहीं लगी'

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि कुछ मेम्बर्स को धुरंधर पसंद आई थी, लेकिन कईयों का मानना था कि यह फिल्म ऑस्कर में भेजने के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें नही लगा यह फिल्म ऑस्कर मटीरियल है। कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद आई, लेकिन 14 में से सिर्फ चार ऐसे जूरी मेंबर्स थे, जिन्होंने धुरधंर के लिए वोटिंग की।"

उन्होंने आगे बातचीत में ये भी क्लियर किया कि सभी जूरी मेंबर्स को उस फिल्म की तलाश थी, जो ऑस्कर 2027 में भारत की संस्कृति को रिप्रेजेंट कर सके। उनके मुताबिक, जूरी के सभी मेंबर्स को नहीं लगा कि धुरंधर उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है, यही कारण हैं कि शॉर्ट लिस्ट की गई फिल्मों में से गोंधळ को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए चुना गया।

Screenshot 2026-09-19 161505

हिन्दी का यह फिल्म फाइनल स्टेज पर पहुंची थी

ऑस्कर में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए 33 फिल्मों के बीच रेस लगी थी। जिसमें कुल 14 हिंदी फिल्में, 4 मराठी, गुजराती और तमिल और एक-एक नेपाली, मलयालम और साइलेंट फिल्म को शामिल किया गया था। जूरी द्वारा विचार की गई अंतिम तीन फिल्मों में गोंधळ, अंग और इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा थी। कई विचार-विमर्श के बाद मराठी थ्रिलर फिल्म गोंधळ को ऑस्कर 2027 में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की तरफ से सबमिट किया गया।

Screenshot 2026-09-19 161548

धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को न सिर्फ रणवीर सिंह के दमदार एक्शन, बल्कि कहानी को भी काफी सराहा गया था। 2026 में जब इस फिल्म का सेकंड पार्ट आया, तो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए और साल दुनियाभर में 1850 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। दोनों पार्ट्स ने मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 नहीं, मराठी फिल्म ‘Gondhal’ पहुंची ऑस्कर 2027; भारत की बनी ऑफिशियल एंट्री

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने देखी 3000 करोड़ी Dhurandhar, 8 महीने बाद पहली बार किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू