Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment News: रजनीकांत के साथ नजर आ सकते रणवीर सिंह, सिनेमाई गलियारों में बढ़ी हलचल

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    सिनेमाई गलियारों की खबरों के मुताबिक रजनीकांत की लोकेश कनगराज निर्देशित अगली फिल्म का नाम थलाइवी 171 होगा। फिल्म के असल शीर्षक की आधिकारिक घोषणा 22 अप्रैल को होगी। उसके साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी किया जाएगा। फिल्म में रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। खबरों के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा हो सकते हैं।

    Hero Image
    रजनीकांत के साथ नजर आ सकते रणवीर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्मों की घोषणा तो हो रही है, लेकिन किसी पर फिलहाल काम शुरू नहीं हुआ है। उनकी फिल्म डॉन 3 की शूटिंग आगे खिसकने की खबरें हैं। शक्तिमान धारावाहिक पर फिल्म बनने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब खबर है कि वह रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म का टीजर भी जारी किया जाएगा

    सिनेमाई गलियारों की खबरों के मुताबिक रजनीकांत की लोकेश कनगराज निर्देशित अगली फिल्म का नाम थलाइवी 171 होगा। फिल्म के असल शीर्षक की आधिकारिक घोषणा 22 अप्रैल को होगी। उसके साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी किया जाएगा। फिल्म में रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।

    फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

    इस एक्शन ड्रामा फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड होगा। खबरों के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया गया है। हालांकि, निर्माताओं या रणवीर सिंह के फिल्म से जुड़ने की फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    दोनों पहली बार स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएंगे

    अगर खबरें सही साबित हुई, तो दोनों पहली बार स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के अलावा साउथ के अभिनेता सैंडी को लेने की पुष्टि हुई है। रणबीर पिछले साल फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner